Mere Husband Ki Biwi Collection Day 1: एक के साथ एक टिकट फ्री होने पर भी फिल्म ने किया इतना कलेक्शन

Mere Husband Ki Biwi Box Office Collection Day 1: अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत और भूमि पंडेकर ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।;

Written By :  Shikha Tiwari
Update:2025-02-21 16:08 IST

Mere Husband Ki Biwi Collection Day 1: मेरे हस्बैंड की बीवी अर्जुन कपूर की लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद मेकर्स ने इस फिल्म को चलाने के लिए एक योजना रखी थी। जिसके अनुसार मेरे हस्बैंड की बीवी की एक टिकट के साथ एक टिकट फ्री रखी गई है। ताकि फिल्म को देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों की तरफ रूख कर सके। चलिए जानते हैं फिल्म ने पहले दिन कितना कलेक्शन किया है। 

मेरे हस्बैंड की बीवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 (Mere Husband Ki Biwi Box Office Collection Day 1)-

मेरे हसबैंड की बीवी फिल्म की कहानी की बता करें तो फिल्म की कहानी दो महिलाओं के बीच फंसे एक आदमी की कहानी है। अंकुर चड्डा यानि अर्जुन कपूर जिसका प्रभलीन कौर ढिल्लों (भूमि पेडनेकर) से तलाक हो गया है। वह बिखर गया क्योंकि विवाह का विघटन बहुत बुरा था। एक दिन वह अपने कॉलेज की सहपाठी अंतरा खन्ना (Rakul Preet Singh) से मिलता है। दोनों के बीच चिंगारी उड़ती है। अंतरा का पता चलता है कि अंकुर को प्रभलीन के साथ अपने बसूरत झगड़े को बुरे सपने आते हैं। अंकुर अतरा को अतीत के बारे में बताता है। अंतरा उसे स्वीकार कर लेती है। सबकुछ ठीक चल रहा होता है जब तक कि एक दिन उसे पता नहीं चलता कि प्रभलीन का एक्सीडेंट हो गया है। जोकि अपने अतीत के पांच साल को भूल चुकी है। जिसके बाद कहानी में एक दिलचस्प मोड़ आता है। आगे की कहानी जानने के लिए आपको पूरी फिल्म देखनी होगी। फिल्म की कहानी वहीं घीसी-पीटी बॉलीवुड स्कूल लाइफ पर आधारित है। केवल हर्ष गुजराल की कॉमेडी ने फिल्म में थोड़ा बहुत तड़का लगाने का काम किया है। 

मेरे हस्बैंड की बीवी फिल्म के मेकर्स ने भले ही फिल्म को सुपरहिट बनाने के लिए एक टिकट के साथ एक टिकट फ्री रखा हो। लेकिन इसके बावजूद भी दर्शकों की भीड़ सिनेमाघरों में नहीं देखने को मिली है। फिल्म के यदि हम पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अबतक 50 लाख रूपए (Mere Husband Ki Biwi Day 1 Collection) तक का कलेक्शन किया है। 

Tags:    

Similar News