Bhojpuri Gana: रितेश पांडे,अरविंद अकेला कल्लू का भोजपुरी गाना 'हंसलु त फंस गईलू' मचा रहा बवाल, देखें वीडियो

Bhojpuri Gana: इन दिनों भोजपुरी इंडस्ट्री में एक के बाद एक भोजपुरी वीडियो सॉन्ग रिलीज हो रहे हैं।

Newstrack :  Network
By :  Shweta
Update: 2021-07-07 09:34 GMT

कॉन्सेप्ट फोटो

Bhojpuri Gana:  इन दिनों भोजपुरी इंडस्ट्री में एक के बाद एक भोजपुरी वीडियो सॉन्ग (video song) रिलीज हो रहे हैं। लेकिन इस बार सिंगर रितेश पांडे (ritesh pandey),अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) और निधि झा (nidhi jha) दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया है। ये तीनों कलाकार भोजपुरी गाना 'हंसलु त फंस गईलू' (Hanslu Ta Fans Gailu) में एक साथ धमाल मचा रहे हैं। जैसे ही यह गाना यूट्यूब पर रिलीज हुआ लोग थिकरने पर पर मजबूर हो गए।

बता दें कि भोजपुरी वीडियो सॉन्ग गाने 'हंसलु त फंस गईलू' वेव म्यूजिक के ऑफिसियल यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। और खबर लिखे जाने तक इस गाने को एक लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। वहीं रितेश पांडे का भोजपुरी वीडियो सॉन्ग (ritesh pandey ka Bhojpuri video song)  कल यानी 6 जूलाई 2021 को रिलीज किया गया है। इस गाने में तीनों ने दमदार एक्टिंग किया है। यह भोजपुरी वीडियो गाना मस्ती से भरपूर है।

भोजपुरी गाना  (Bhojpuri Gana) 'हंसलु त फंस गईलू' में रितेश पांडे,अरविंद अकेला कल्लू और ममता राउत ने आवाज दी है। और इस गाने का म्यूजिक दिया है मधुकर आनंद ने। जबकि बोल लिखे हैं संतोष पुरी ने। बता दें कि यह गाना फिल्म 'यारा तेरी यारी' का है। अभी कुछ दिन पहले ही इस गाने का ट्रेलर रिलीज हुआ था। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।

Full View

ये भी है कलाकार

आपको बता दें कि भोजपुरी फिल्म 'यारा तेरी यारी' में रितेश पांडे, अरविंद अकेल कल्लू, निधि झा, देव सिंह, प्रीति बिस्वास, देव सिंह लीड रोल में हैं। वहीं इस फिल्म का म्यूजिक दिया है मधुकर आनंद ने और गाना लिखा है सुमित सिंह चंद्रवंशी, संदीप सजन, संतोष पुरी ने। जबकि इस फिल्म का डायरेक्शन किया है शिवजीत कुमार ने। फिलहाल आपको बताते चलें कि यह गाना इन दिनों खूब तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस फिल्म का रिलीज होना का इंतजार कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News