Bhojpuri Heroin Akshara: भोजपुरी की इस हसीना ने अपने पापा की ही कर दी बेज्जती, देख! कह उठेंगे बाप रे बाप

Bhojpuri Heroin Akshara Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री की देसी हसीना अक्षरा सिंह (Akshara Singh) काफी पॉपुलर हो चुकीं हैं, अपनी मेहनत और लगन के चलते अक्षरा सिंह तेजी से कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ती जा रहीं हैं।

Update: 2023-08-19 12:34 GMT
Bhojpuri Heroin Akshara Singh (Photo- Social Media)
Bhojpuri Heroin Akshara Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री की देसी हसीना अक्षरा सिंह (Akshara Singh) काफी पॉपुलर हो चुकीं हैं, अपनी मेहनत और लगन के चलते अक्षरा सिंह तेजी से कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ती जा रहीं हैं। भोजपुरी की दुनिया में अक्षरा सिंह का नाम अक्सर ट्रेंड में रहता है, कभी वह अपने सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से लाइमलाइट में आ जाती हैं, तो कभी अपनी फिल्मों और गानों की वजह से भी। इसी बीच अक्षरा सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने पापा की ही गंदी बेज्जती करते दिख रहीं हैं।

अक्षरा सिंह ने की अपने पापा की बेज्जती

भोजपुरी हसीना अक्षरा सिंह फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जिसकी वजह से उन्हें एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपनी जगह बनाने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी, हालांकि उनके करियर में एक ऐसा फेज जरूर आया था, जहां वह बुरी तरह टूट गईं थीं, जिसके बाद उनके पापा ने उन्हें संभाला। बता दें कि अक्षरा अपने पिता के बेहद करीब हैं, जो अक्सर ही उनके द्वारा शेयर किए गए वीडियो को देख पता चलता है। अक्षरा सिंह की उनके पिता संग बॉन्डिंग एक दोस्त की तरह है, जब ये दोनों साथ होते हैं तो मजेदार रील बनाते हैं और सोशल मीडिया पर भी शेयर करते हैं। अक्षरा सिंह और उनके पिता के नए वीडियोज का फैंस भी बेसब्री से इंतजार करते हैं।

लेकिन इन सबके बीच अक्षरा सिंह ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने पिता की बेज्जती करते दिख रहीं हैं। हालांकि उन्होंने सच में अपने पापा की बेज्जती नहीं की है, बल्कि वो बस एक कॉमेडी वीडियो है, जिसपर फैंस ठहाके लगाकर हंस रहें हैं।

क्या है वीडियो

अक्षरा सिंह द्वारा शेयर किया गया वीडियो बेहद मजेदार है। यकीनन इसे देख आप भी अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। अक्षरा सिंह और उनके पिता के इस वीडियो के बारे में और अधिक हम आपको क्या बताएं आप इसे खुद देख लीजिए।

यह पहली बार नहीं है जब अक्षरा और उनके पापा का ऐसा मस्ती भरा वीडियो फैंस को देखने को मिला हो, अक्सर ही दोनों के वीडियोज सामने आते रहते हैं, जिसपर फैंस खूब प्यार बरसाते हैं। वहीं इस लेटेस्ट वीडियो की खास बात यह भी है कि अक्षरा सिंह और उनके पापा दोनों ने ट्विनिंग किया हुआ है, जिसकी वजह से फैंस को यह वीडियो और अधिक पसंद आ रहा है।

Tags:    

Similar News