Bhojpuri Song: छठ पूजा पर सिंगर नीलकमल लेकर आए हैं 'मथवा प लेके दउरवा' गाना

Bhojpuri Chhath Puja Song: भोजपुरी सिंगर और एक्टर नीलकमल सिंह के नए गाने 'मथवा प लेके दउरवा' ने इंटरनेट पर रिलीज के कुछ घंटो में वायरल होने लगी और ये अब इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस गाने में सिंगर नीलकमल छठी मइया की भक्ति में डुबे नजर आ रहे हैं।

Update: 2022-10-21 01:43 GMT

Latest Chhat Puja Bhojpuri Song Released (image: social media)

Bhojpuri Latest Chhath Puja Song: आपको बता दें कि भोजपुरी में इन दिनों छठी मइया के गीत लगातार रिलीज किए जा रहे हैं। वहीं इन सभी गानों को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। ये कहना गलत नहीं होगा की दुर्गा पूजा से ही हमें छठ के गाने सुनने को मिलते हैं। फिलहाल सारा माहौल भक्तिमय हो गया है। वहीं इस बीच नीलकमल सिंह का नया छठ गीत 'मथवा प लेके दउरवा' रिलीज हो चुका है। इसमें उत्तराखंड की एक्ट्रेस सृष्टि भी उनके साथ नजर आ रही हैं और दोनों ही एक्ट्रेस छठी मइया की भक्ति में डूबे दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि गाने को काफी पसंद किया जा रहा है और कुछ लोग तो इस वीडियो को बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं।

इस भोजपुरी छठ गीत 'मथवा प लेके दउरवा' के वीडियो को नीलकमल सिंह के यूट्यूब चैनल की ओर से जारी किया गया है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि एक्टर छठी मइया की खूब पूजा अराधना लीन हैं इसके साथ ही इसे दो लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है और 16 हजार से ज्यादा लोगों ने इस गाने को लाइक किया है। वीडियो में देख सकते हैं कि एक्टर नीलकमल पीले कलर की बनियान और धोती में तो कभी कुर्ते में नजर आ रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस सृष्टि को पीली साड़ी पहनी हुई दिखाई दे रही हैं। दर्शकों को इन दोनों की जोड़ी कमाल की लग रही है। इससे पहले भी ये दोनों साथ में कई म्यूजिक वीडियोज में कर चुके हैं। इनकी जोड़ी को इंडस्ट्री में भी काफी पसंद किया जाता है। 

साथ ही इस गाने के लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं और इस गाने का म्यूजिक सिशिर पांडे ने दिया है और वीडियो का निर्देशन भी सिशिर पांडे ने ही किया है। इस गाने के कोरियोग्राफर विक्रम राजपूत हैं। वहीं इस महापर्व में छठ में भोजपुरी इंडस्ट्री के सिंह नीलकमल सिंह के अलावा सुपरस्टार खेसारी लाल यादव, रितेश पांडे और अन्य भोजपुरी स्टार्स के भी गाने रिलीज हुए हैं।


Tags:    

Similar News