Bhojpuri Video: मोनालिसा-पवन सिंह का रोमांटिक वीडियो हुआ वायरल, एक्ट्रेस को इस हालत में देखकर बेकाबू हो गए भोजपुरिया स्टार

Monalisa Pawan Singh Bhojpuri Video : मोनालिसा का एक वीडियो इंटरनेट का पारा बढ़ा रहा है। इसमें उनके साथ भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह भी हैं।

Update: 2023-02-21 06:44 GMT

Monalisa Pawan Singh Hot Video (Image Credit-Social Media)

Monalisa Pawan Singh Hot Bhojpuri Video : भोजपुरी इंडस्ट्री में कई एक्ट्रेसस ऐसी हैं जो अपनी हॉटनेस के लिए जानी जातीं हैं और उनके हुस्न के जलवों का हर कोई दीवाना है। उन्हीं में से एक हैं भोजपुरी इंडस्ट्री की हॉट बाला मोनालिसा। वो न सिर्फ अपनी ख़ूबसूरती से लोगों को अपना दीवाना बनतीं हैं बल्कि अपने बोल्ड अंदाज़ से अपने फैंस के पसीने छुड़ाने में भी पीछे नहीं रहतीं। यही वजह है कि मोनालिसा के कई वीडियो अक्सर वायरल हो जाते हैं। वहीँ अब उनका एक और वीडियो इंटरनेट का पारा बढ़ा रहा है। इसमें उनके साथ भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह भी हैं। दोनों को रोमांस करते देख आप भी बेकाबू हो जायेंगे।

मोनालिसा और पवन सिंह का रोमांटिक वीडियो वायरल

भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह का नाम टॉप एक्टर्स में शुमार है उन्होंने अपनी पावर पर्फोर्मस से हर बार दर्शकों का दिल जीता है। वहीँ मोनालिसा अपने हॉट अंदाज़ से भोजपुरी फिल्मों में तड़का लगाती नज़र आतीं हैं। वो अक्सर अपने बोल्ड वीडियो और फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर भी करतीं रहतीं हैं। वहीँ इस बार पवन सिंह और मोनालिसा का एक रोमांटिक वीडियो इंटरनेट पर तबाही मचा रहा है। वीडियो में मोनालिसा काफी सेक्सी अंदाज़ में नज़र आ रहीं हैं उन्होंने लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है और सजी धजी मोना किसी दुल्हन से कम नहीं लग रहीं हैं। वहीँ इस वीडियो को देखकर कर किसी की दिल की धड़कनें बढ़ने लगेगीं।

ये गाना भले ही काफी पुराना है लेकिन आज भी फैंस इसे देखना खूब पसंद करते हैं। अभी तक इस गाने को 40 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। लोग इस गाने पर लाइक और कमेंट करते भी नज़र आते हैं। ये भोजपुरी वीडियो में सबसे ट्रेंडिंग सांग्स की लिस्ट में भी शुमार है। गाने के बोल हैं,"मुआइ दिहला राजाजी" जिसे भोजपुरी सिंगर कल्पना ने गाया है। ये फिल्म 'सैयां जी दिलवा मंगेलें' (SAIYAN JI DILWA MANGELEIN) का है। गाने के बोल विनय बिहारी के हैं और म्यूजिक दिया है राजेश गुप्ता ने।

Full View

मोनालिसा और पवन की ज़बरदस्त केमिस्ट्री वाले इस गाने को दर्शकों का खूब प्यार मिला है। वहीँ ये गाना पवन सिंह के कई इवेंट्स में भी बजता है। 

Tags:    

Similar News