Bhojpuri Song: अकेले में देखें मोनालिसा का ये बोल्ड वीडियो सॉन्ग

Bhojpuri Song: भोजपुरी सॉन्ग का क्रेज इन दिनों खूब बढ़ता जा रहा है। इस बीच एक्ट्रेस मोनालिसा का एक वीडियो खूब ट्रेंड कर रहा है। आइए आपको दिखाते हैं।

Written By :  Ruchi Jha
Update: 2024-05-22 10:45 GMT

Bhojpuri Song (Image Credit: Social Media)

Bhojpuri Song: भोजपुरी फिल्मों और गानों का क्रेज इन दिनों खूब बढ़ता जा रहा है। बॉलीवुड सॉन्ग की तरह भोजपुरी गाने भी यूट्यूब पर अक्सर ट्रेंड करते हैं। इस बीच हिट जोड़ी में शुमार मोनालिसा (Monalisa) और पवन सिंह (Pawan Singh) का एक गाना खूब ट्रेंड हो रहा है। मोनालिसा ने पिछले कुछ समय से भोजपुरी फिल्मों से दूरी बनाई हुई है, लेकिन फिर भी उनके गाने हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। ये दोनों जब भी एक साथ नजर आते थे, तो अपनी सिजलिंग और हॉट केमिस्ट्री से दर्शकों को दीवाना बना देते थे। अब इस बीच दोनों का एक और म्यूजिक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब ट्रैंड कर रहा है। आइए आपको दिखाते हैं ये म्यूजिक वीडियो कौन-सा है?

पवन सिंह और मोनालिसा की हॉट केमिस्ट्री (Pawan Singh Monalisa Bhojpuri Song)

मोनालिसा और पवन सिंह दोनों की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है और इस बात में कोई शक नहीं है कि मोनालिसा अपनी हॉट अंदाज से सभी को अपना दीवाना बना देती हैं। दोनों के चाहने वाले बिहार, यूपी ही नहीं बल्कि दुनियाभर में भी देखने को मिल जाएंगे। दोनों कई फिल्मों में एक साथ काम करते हुए नजर आ चुके हैं। दोनों की फिल्में और गाने अक्सर सुर्खियों में रहते हैं और आज जिस गाने की हम बात कर रहे हैं उसका नाम है ‘कईसे कलइया थमाई पिया’ (Kaise Thamai Kalaiya Piya) ये गाना एक बार फिर से इंटरनेट का तापमान बढ़ाता हुआ नजर आ रहा है।


गाने में दिखा मोनालिसा का बोल्ड अंदाज (Pawan Singh Monalisa Song)

गाने में दोनों स्टार्स के बीच जबरदस्त रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। गाने में मोनालिसा का बेहद ही बोल्ड लुक दिख रहा है। मोनालिसा अपनी बोल्ड अदाओं से पवन सिंह को मदहोश करती हुईं नजर आ रही हैं। इस रोमांटिक सॉन्ग को Wave Music नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। गाने को 47,528,147 से अधिक बार देखा जा चुका है। गाने में मोनालिसा और पवन सिंह की हॉट केमिस्ट्री देखकर फैंस बेकाबू हुए जा रहे हैं।


फिल्म 'देश परदेस' का है ये गाना (Pawan Singh Monalisa Movie)

बता दें कि भोजपुरी सॉन्ग ‘कईसे कलइया थमाई पिया’ को पलक ने अपनी आवाज दी है। जबकि गाने के लिरिक्स विनय बिहारी ने दिए हैं। पवन सिंह और मोनालिसा का ये भोजपुरी सॉन्ग फिल्म ‘देश परदेस’ से लिया गया है। इस फिल्म में धर्मेंद्र, कादर ख़ान, पवन सिंह, मोनालिसा, आनंद मोहन और संजड पांडे मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आये हैं। गाने में जैसा की देखा जा सकता है कि मोनालिसा सफेद कलर की ऑउटफिट में बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही है। मोनालिसा अपनी हॉट अदाओं से पवन सिंह को अपनी तरफ आकर्षित करती हुईं नजर आ रही हैं।

Full View


Tags:    

Similar News