Bhojpuri Song: कड़ाके की ठंड में आया शिल्पी राज का नया गाना 'रजईया बलम', देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

Bhojpuri Song: ठण्ड के इस मौसम में भोजपुरी इंडस्ट्री ने तड़का लगते हुए एक गाना रिलीज़ किया है जिसे समर सिंह और श‍िल्‍पी राज ने गाया है। गाने के बोल हैं 'रजईया बलम।'

Update: 2023-01-06 01:58 GMT

Bhojpuri Song (Image Credit-Social Media)

Bhojpuri Song: कड़ाके की इस ठण्ड में हमने सोचा चलिए इंटरनेट पर ही माहौल थोड़ा हॉट हॉट कर दें। इस ठण्ड में जहाँ आपका रजाई से बाहर आने का दिल नहीं कर रहा होगा वहीँ भोजपुरी गाना रजईया बलम आपको काफी ज़्यादा एंटरटेन करेगा। ये गाना काफी मज़ेदार है जिसे सुनने के बाद आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस गाने को अपनी मधुर आवाज़ से सजाया है भोजपुरी इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर सिंगर शिल्पी राज ने।

शिल्पी राज का गाना 'रजईया बलम' रिलीज़

ठण्ड के इस मौसम में भोजपुरी इंडस्ट्री ने तड़का लगते हुए एक गाना रिलीज़ किया है जिसे समर सिंह और श‍िल्‍पी राज ने गाया है। गाने के बोल हैं 'रजईया बलम' जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने में जहाँ रोमांस है वहीँ नखरे भरे अंदाज़ भी है। गाने को जहाँ श‍िल्‍पी राज और समर सिंह ने अपनी आवाज़ दी है वहीँ इसके लिरिक्स लिखे हैं तरुण पांडे ने इस गज़ब के गाने म्‍यूजिक कंपोज किया है डीपी यादव ने। गाने में पति और पत्नी हैं जहाँ पत्‍नी अपने बलम से कह रही है, 'रहबा ना नियरा खइबा का जियरा, त का करब तोहर कमइया बलम। रजईया बलम हो रजईया बलम। गर्मी ना करेला रजईया बलम। 

Full View

गाने को लोग काफी पसंद करते नज़र आ रहे हैं साथ ही कमेंट कर के गाने की तारीफ भी कर रहे हैं। गाने को जिस तरह फिल्माया गया है लोगों को ये भी काफी पसंद आ रहा है। गाने को कुछ ही समय पहले यूट्यूब चैनल समर सिंह ऑफिशियल से अपलोड किया गया है जिसे अभी तक 118,212 व्यूज मिल चुके हैं।   

Tags:    

Similar News