Bhojpuri News: इस एक्ट्रेस के बेहद करीब दिखे सुपरस्टार खेसारी लाल यादव, क्या फिर से हो गया है उन्हें प्यार

Bhojpuri Superstar Khesari Lal Yadav: भोजपुरी इंडस्ट्री के हार्टथ्रोब खेसारी लाल यादव की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह भोजपुरी की एक हसीना के बेहद करीब दिख रहें हैं।

Update: 2023-08-31 10:10 GMT
Bhojpuri Superstar Khesari Lal Yadav (Photo- Social Media)
Bhojpuri Superstar Khesari Lal Yadav: भोजपुरी इंडस्ट्री के हार्टथ्रोब खेसारी लाल यादव ने जब मनोरंजन की दुनिया में कदम रखा था, तभी से वो शादीशुदा थे। हालांकि इसके बावजूद उनका इंडस्ट्री में कई अभिनेत्रियों संग नाम जुड़ चुका है। एक अभिनेत्री संग तो उनकी बात शादी तक भी पहुंच चुकी थी। वहीं अब फिर उनकी एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह भोजपुरी की एक हसीना के बेहद करीब दिख रहें हैं।

भोजपुरी की इस हसीना के बेहद करीब नजर आएं खेसारी लाल यादव

भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव भोजपुरी की लगभग सभी हसीनाओं संग काम कर चुके हैं। वह जिस भी अदाकारा संग पर्दे पर नजर आते हैं, उनकी जोड़ी हिट हो जाती है। इसी बीच खेसारी लाल यादव की भोजपुरी की एक हॉट दिवा संग तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह भोजपुरी एक्ट्रेस संग रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहें हैं। भोजपुरी की ये हसीना कोई और नहीं बल्कि अभिनेत्री रानी हैं।

रानी संग खेसारी ने दिया शानदार पोज

भोजपुरी अभिनेत्री रानी ने इस तस्वीर (Bhojpuri Actress Rani) को अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर शेयर किया है। इस तस्वीर में भोजपुरी एक्ट्रेस रानी संग खेसारी लाल यादव जबरदस्त पोज देते नजर आ रहे हैं।

खेसारी लाल यादव संग रानी ने लगाया जबरदस्त ठुमका

भोजपुरी अभिनेत्री रानी ने खेसारी संग एक शानदार तस्वीर शेयर तो की है, साथ ही एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें खेसारी के साथ रानी जमकर ऊधम मचाते नजर आ रहीं हैं। वीडियो में खेसारी और रानी के अलावा भी बहुत से लोग नजर आ रहें हैं।

खेसारी और रानी का ये गाना मचा रहा बवाल

जानकारी के लिए बताते चलें कि हाल ही में खेसारी लाल यादव और रानी का एक वीडियो सॉन्ग (Khesari Lal Yadav Song) रिलीज हुआ था, जो अभी तक जबरदस्त गर्दा उड़ाए हुए है। इस वीडियो सॉन्ग का नाम "डबल खिड़की" है। गाने में खेसारी और रानी ने जबरदस्त धमाल मचाया हुआ है, जिसे दर्शक बार-बार सुन रहें हैं, और झूमने पर मजबूर हो गए हैं। खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज की आवाज में रिलीज हुए इस गाने को अबतक 2.6 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

Tags:    

Similar News