Bhojpuri Video Song: सावन के महीने में आया खेसारी का एक और गाना,आते ही हिट हुआ सांग ,देखें वीडियो

Bhojpuri Video Song: खेसारी लाल यादव का सावन के इस महीने में एक नया गाना रिलीज़ हुआ है। लोग इस गाने को कई-कई बार देख रहे हैं। आप भी देखिये खेसारी लाल का ये गाना।

Update: 2022-07-26 10:35 GMT

Bhojpuri Song (Image Credit-Social Media)

Click the Play button to listen to article

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के सबसे चहेते एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की पॉपुलैरिटी बढ़ती जा रही है उनकी एक अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। ,यही वजह है कि उनकी कोई भी फिल्म या म्यूजिक वीडियो रिलीज़ होते ही ट्रेंड करने लगता है अब एक ऐसा ही गाना इंटरनेट पर छाया हुआ है।

करोड़ों दिलों की धड़कन कहे जाने वाले एक्टर खेसरी लाल न सिर्फ एक अच्छे अभिनेता हैं बल्कि वो कमाल और डांसर भी हैं। जिसकी वजह से हर कोई उनको बेहद पसंद करता है। आज भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी की अलग पहचान है। वहीँ अब खेसारी का सावन के इस महीने में एक नया गाना रिलीज़ हुआ है। जहाँ सावन के महीने में पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री भगवन शिव की भक्ति में डूबी हुई है ऐसे में खेसारी लाल अपना नया गाना 'बेदर्दा दर्द देले बा' ( Bedarda Dard Dele Ba) ले कर आएं हैं। जिसने रिलीज़ होते ही सब जगह हलचल मचा दी है। गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। लोग इस गाने को कई कई बार देख रहे हैं। और जिसकी वजह से कुछ ही देर में गाने के व्यूज काफी बढ़ गयें हैं। आप भी देखिये खेसारी लाल का ये गाना।

Full View

खेसारी लाल यादव का गाना 'बेदर्दा दर्द देले बा' रिलीज़ होने के बाद से ही यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है और कुछ ही देर में ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। गाने में खेसारी का अंदाज़ लोगों को खूब पसंद आ रहा है। गाने को अभी तक 1,769,750 बार देखा जा चुका है और इसमें लगातार बढ़ोतरी भी दर्ज की जा रही है। खेसारी लाल का हर हफ्ते एक गाना ज़रूर रेलाइसे होता है जिसकी वजह से उनका नाम ट्रेंडिंग लिस्ट में हमेशा बरकरार रहता है। वहीँ अब उनका ये नया गाना भी हर तरफ तहलका मचा रहा है। आपको बता दें खेसारी लाल के नए गाने को सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।

भोजपुरी स्टार खेसारी का ये गाना सावन के दूसरे सोमवार को रिलीज़ हुआ है और खेसारी के साथ इस गाने को प्रियंका सिंह ने गाया है। गाने को बेहतरीन तरीके से फिल्माया गया है जिसमे खेसारी के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस खुशी सिंह नज़र आ रहीं हैं। इसके पहले खेसारी का एक और गाना भी रिलीज़ हुआ था जिसके बोल थे 'वरदान चाही तीन' ये गाना भी भोलेनाथ बाबा को ही समर्पित था और लोगों ने उनके इस गाने सारा प्यार दिया था।

Tags:    

Similar News