Bhojpuri Video: छोटी स्कर्ट पहनकर मोनालिसा ने किया पवन सिंह के साथ बोल्ड डांस, बेकाबू हो गए एक्टर

Bhojpuri Video: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा और एक्टर पवन सिंह का एक गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस काफी बोल्ड डांस मूव्स करती दिख रहीं हैं।

Update: 2023-02-06 17:13 GMT

Bhojpuri Video (Image Credit-Social Media)

Bhojpuri Video: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा का पवन सिंह के साथ का एक भोजपुरी वीडियो सांग काफी वायरल हो रहा है। ये गाना काफी बोल्ड और हॉट है जिसमे एक्ट्रेस ने काफी ज़बरदस्त डांस किया है। साथ ही पवन सिंह का पावर परफॉरमेंस भी इस गाने को काफी हिट बना रहा है। फैंस को दोनों की जोड़ी काफी पसंद आ रही है जिसके बाद लोग इस वीडियो को बार बार देखते नज़र आ रहे हैं।

भोजपुरी वीडियो हुआ वायरल

जहाँ मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा की सबसे बोल्ड और गॉर्जियस एक्ट्रेसस में से एक हैं। वहीँ पवन सिंह के भी लाखों चाहने वाले हैं। मोनालिसा की इंटेंस तस्वीरें और डांस वीडियो सोशल मीडिया पर हमेशा छाए रहते हैं। एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर करीब 5.2 मिलियन फॉलोवर्स हैं। वहीँ अब सोशल मीडिया पर पवन सिंह और मोनालिसा का 'गोर करिया' गाना काफी वायरल हो रहा है। दोनों इस पर बोल्ड डांस करते नज़र आ रहे हैं जिसने इंटरनेट का पारा काफी बढ़ा दिया है। गाना काफी समय पहले रिलीज़ हुआ था लेकिन अभी भी लोग इसे देखना काफी पसंद कर रहे हैं।

मोनालिसा ने भोजपुरी के अलावा हिंदी, बंगाली, उड़िया, तमिल, कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस पॉपुलर रियलिटी शो "बिग बॉस" में भी नज़र आ चुकीं है। मोनालिसा को 'बिग बॉस' के दर्शकों का भरपूर समर्थन मिला। शो में उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विक्रांत के साथ शादी भी की थी जिसने खूब सुर्खियां बटोरीं थीं। लोगों ने शो पर उनकी काफी सराहना की थी। इस बीच पवन सिंह के साथ उनका पुराना गाना फिर से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

यूट्यूब पर दोनों के इस गाने ने 27,566,221 व्यूज और 100 हज़ार से भी ज़्यादा लाइक्स आ चुके हैं। गाने में मोनालिसा के सेंशुअल और हॉट डांस मूव्स शामिल हैं। भोजपुरी क्वीन के डांस को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को दर्शकों के कई कमेंट्स मिले हैं। मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहतीं हैं। और आये दिन अपनी कोई न कोई तस्वीर या वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर करतीं रहतीं हैं।

Full View

मोनालिसा की दिलकश अदाएं उनके फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचती रहती हैं। फैंस एक्ट्रेस की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में सोशल मीडिया के जरिए जांनने की कोशिश में रहते हैं। वहीँ पवन सिंह और मोनालिसा का ये वीडियो काफी धूम मचा रहा है। 

Tags:    

Similar News