Bhojpuri Video Song: खेसारी लाल यादव के इस गाने ने मचा दिया धमाल, मिलियन में पहुंच गए व्यूज

Bhojpuri Video Song: खेसारी लाल यादव का गाना कुछ दिन पहले ही रिलीज़ किया गया है। जिसे कुछ ही दिनों में 3.3 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। आइये देखते है क्या खास है इस गाने में।

Update: 2023-01-11 13:36 GMT

Bhojpuri Song (Image Credit-Social Media)

Bhojpuri Video Songs: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अक्सर चर्चा में रहते हैं उनका हर गाना लोगों को काफी पसंद आ जाता है। उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी ज़्यादा है साथ ही वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वहीँ उनका एक गाना इस समय इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है जिसमे खेसारी का अंदाज़ उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। गाने को कुछ ही दिनों में 3.3 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। आइये देखते है क्या खास है इस गाने में।

खेसारी लाल यादव का बिजुरिया गाना हुआ हिट

खेसारी का ये गाना SRK म्यूजिक के यूट्यूब चैनल से रिलीज़ किया गया है। गाने के बोल है बिजुरिया। गाने ने आते ही सभी के दिलों पर अपना जादू चलना शुरू कर दिया है। जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने में खेसारी के साथ एक्ट्रेस सपना चौहान हैं। आप भी दोनों का अंदाज़ देखकर उनपर फ़िदा हो जायेंगे। खेसारी का हर गाना रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर तेज़ी से ट्रेंड करने लगता है वहीँ उनका ये गाना भी काफी पसंद किया जा रहा है। लोग इसपर उन्हें ढेरों लाइक्स और कमैंट्स करते दिख रहे हैं। आप भी देखिये दोनों का ये वीडियो।

Full View

गाने को ज़बरदस्त तरीके से पसंद किया जा रहा है। साथ ही इसको खेसारी लाल यादव और सपना चौहान पर फिल्माया गया है। जिसमे खेसारी सपना के साथ बीच सड़क पर रोमांस करते दिख रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है। वीडियो में दोनों का ज़बरदस्त डांस आप देख सकते हैं। रिलीज़ होते ही इस गाने को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। इस गाने को खेसारी के साथ कल्पना ने गाया है। इस गाने को अर्जुन आदित्य छोटू यादव ने लिखा है। इसका म्यूजिक विक्की वॉक्स ने दिया और इसके वीडियो डायरेक्टर पवन पाल हैं। गाने को खेसारी के फैंस बेहद पसंद कर रहे है और इसे बार बार देख रहे हैं।

Tags:    

Similar News