Bhojpuri Video Song: Khesari Lal ने जमकर मनाई शुभी शर्मा के साथ सुहागरात, देखें वीडियो

Bhojpuri Video Song: खेसारी लाल यादव का एक गाना सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है। इस गाने में खेसारी के साथ ग्लैमरस एक्ट्रेस शुभी शर्मा नज़र आ रहीं हैं।

Update: 2022-07-16 14:27 GMT

Bhojpuri Song (Image Credit-Social Media)

Bhojpuri Video Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (khesari Lal Yadav) की ज़बरदस्त फैन फॉलोइंग है साथ ही जब भी उनका कोई गाना रिलीज़ होता है वो सुपर हिट हो जाता है। वहीँ खेसारी का एक गाना सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है। इस गाने में खेसारी के साथ ग्लैमरस एक्ट्रेस शुभी शर्मा (Shubhi Sharma) नज़र आ रहीं हैं। दोनों का ये गाना कुछ समय पहले रिलीज़ हुआ था लेकिन इसे आज भी लोग काफी पसंद करते हैं। आइये देखते हैं खेसारी और शुभी का ये बेहतरीन गाना।

भोजपुरी सिनेमा के स्टार एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव अक्सर ही सुर्ख़ियों में रहते हैं। वहीँ आज खेसारी और एक्ट्रेस शुभी शर्मा का गाना 'लइहा बगलिया से दवईया' (Laiha Bagaliya Se Dawaiya) इंटरनेट पर काफी ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को काफी बेहतरीन ढंग से फिल्माया गया है जिसे देखकर फैंस दीवाने हुए जा रहे हैं। दोनों के बीच की केमिस्ट्री भी काफी ज़बरदस्त है।

Full View

खेसारी और एक्ट्रेस शुभी शर्मा का ये गाना उनकी फिल्म आतंकवादी (Aatankwadi) का है। दोनों इस गाने में ज़बरदस्त रोमांस करते नज़र आ रहे हैं। वहीँ एक्ट्रेस खेसारी के प्यार में पूरी तरह डूबी हुई दिखाई दे रहीं हैं। दोनों का ही ये अंदाज़ फैंस को मदहोश कर रहा है। गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने गाया है साथ ही उनका साथ दिया है प्रियंका सिंह ने। गाने के बोल आज़ाद सिंह के हैं। साथ ही इसका म्यूजिक मधुकर आनंद ने दिया है। गाने को अब तक 107,977,564 बार देखा जा चुका है।

Tags:    

Similar News