Bhojpuri Video Song: पवन सिंह आधी रात को आये संचिता बनर्जी के पास, करने लगे ऐसी हरकत

Pawan Singh Bhojpuri Song: पवन सिंह भोजपुरी एक्ट्रेस संचिता बनर्जी के साथ काफी रोमांटिक अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं। आप भी देखिये पवन सिंह और संचिता बनर्जी की ज़बरदस्त केमिस्ट्री।

Update: 2022-08-04 12:09 GMT

Romantic Bhojpuri Song (Image Credit-Social Media)

Pawan Singh Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) की ज़बरदस्त फैन फॉलोइंग है यही वजह है जैसे ही उनका कोई गाना रिलीज़ होता है वैसे ही हिट हो जाता है। साथ ही उनके पुराने गाने भी उनके फैंस आज भी सुनना बेहद पसंद करते हैं। ऐसा ही एक गाना सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है जिसमे पवन सिंह भोजपुरी एक्ट्रेस संचिता बनर्जी (Sanchita Banerjee) के साथ काफी रोमांटिक अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं। आप भी देखिये पवन सिंह और संचिता बनर्जी की ज़बरदस्त केमिस्ट्री।

पवन सिंह और संचिता बनर्जी इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं दोनों का एक रोमांटिक सांग लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने को रिलीज़ हुए वैसे काफी समय हो गया है लेकिन इस गाने ने आज भी लोगों के दिल में अपनी जगह बरकरार रखी है। गाने के बोल हैं 'जान लेबा का हो बज गेल चार' (Jaan Leba Ka Ho Baj Gail Chaar) इस गाने को लोग यूट्यूब पर कई कई बार देख रहे हैं। जिसमे दोनों के बीच की केमिस्ट्री भी फैंस को काफी पसंद आ रही है। जिसकी वजह से गाने के व्यूज में लगातार इज़ाफ़ा हो रहा है।

Full View

वीडियो को जिस तरह फिल्माया गया है वो भी लोगों को खासा पसंद आ रहा है। जहाँ पवन सिंह एक्ट्रेस संचिता बनर्जी के साथ आधी रात में रोमांस करते नज़र आ रहे हैं। गाने को पवन सिंह ने खुद अपनी आवाज़ दी है साथ ही उनका साथ दिया है प्रियंका सिंह ने। गाने के बोल लिखे हैं विनय निर्मल ने और इसका म्यूजिक दिया है छोटे बाबा ने। फिलहाल इस गाने को अभी तक 6,123,038 बार देखा जा चुका है। फिलहाल दोनों के इस गाने को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। गाना भले ही काफी समय पहले रिलीज़ हुआ है लेकिन इसके लिए लोगों का क्रेज आज भी बरकरार है।

Tags:    

Similar News