Bhojpuri Video Song: Aamrapali के पीछे पड़ गए Nirahua, दुपट्टा खींच कर कर दी ऐसी हरकत

Bhojpuri Video Song: दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे का गाना लोगों के दिलों में आग लगा रहा है आइये देखते हैं दोनों का ये ज़बरदस्त गाना।

Update: 2022-07-18 13:44 GMT

Bhojpuri Song (Image Credit-Social Media)

Bhojpuri Video Song: भोजपुरी सिनेमा की हिट जोड़ी यानि दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) और एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) इस समय हर तरफ छाए हुए हैं। दोनों का गाना लोगों के दिलों में आग लगा रहा है। भले ही इस गाने को रिलीज़ हुए कुछ समय बीत गया है लेकिन फिर भी ये इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है। आइये देखते हैं दोनों का ये ज़बरदस्त गाना।

भोजपुरी इंडस्ट्री में दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और आम्रपाली दुबे जब भी पर्दे पर आते हैं या दोनों का कोई गाना आता है तो ये ज़बरदस्त हिट हो जाता है। वहीँ अब दोनों का एक पुराना गाना 'सटल सटल सलवार पहीर के' (Satal Satal Salwar Pahir Ke) ने इंटरनेट पर धमाल मचा रखा है। दोनों का ये गाना आज भी लोगों को खूब पसंद आता है। जिसकी वजह से यूट्यूब पर इस गाने को खूब देखा जा रहा है और इसके व्यूज भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। गाने को जिस तरह से फिल्माया गया है वो भी फैंस को खूब भा रहा है। लोग वीडियो को देखकर 'निरहुआ' और आम्रपाली दुबे के ऊपर अपना दिल हारते दिख रहे हैं। गाने में निरहुआ दरोगा बने हैं और वो आम्रपाली दुबे को जबरन परेशान भी कर रहे हैं।

Full View

'निरहुआ' और आम्रपाली दुबे का ये गाना उनकी फिल्म मोकामा 0 Km का है। गाने में जहाँ आम्रपाली निरहुआ से दूर भागती दिख रहीं हैं वहीँ निरहुआ उनके पीछे पीछे भागते नज़र आ रहे हैं। इस गाने को मोहन राठौर ने गाया है। वहीँ गाने के बोल श्याम देहाती ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक दिया है राजेश रजनीश ने। गाने के व्यूज लगातार बढ़ रहे हैं। साथ ही इसे अभी तक 921,368 बार देखा जा चुका है। 'निरहुआ' और आम्रपाली दुबे की केमिस्ट्री लोगों पसंद आती है और इस गाने में दोनों काफी कमल के नज़र आ रहे है।

Tags:    

Similar News