Bhojpuri Gana 2022: खेसारी लाल यादव ने किया कनिष्का नेगी के साथ रोमांस, बोले 'मैं इश्क हूं बुखार नहीं'

Bhojpuri Gana 2022: खेसारी लाल यादव अक्सर ही इंटरनेट पर धूम मचाते नज़र आ जाते हैं। आप भी देखिये खेसारी लाल यादव और कनिष्का नेगी की ये गज़ब की जोड़ी का बेहतरीन रोमांस।

Update: 2022-09-02 03:32 GMT

Bhojpuri Gana 2022 (Image Credit-Social Media)

Bhojpuri Video Songs 2022: भोजपुरी फिल्म के मशहूर एक्टर और गायक खेसारी लाल यादव अक्सर ही इंटरनेट पर धूम मचाते नज़र आ जाते हैं। उनका हर गाना उनके फैंस खूब पसंद करते हैं। वहीँ खेसारी का एक रोमांटिक और रोमांस से भरा गाना एक बार फिर से छाने लगा हैं। इस गाने में खेसारी लाल और कनिष्का नेगी नज़र आ रहे हैं जिनके बीच की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है। वहीँ इस गाने ने एक बार फिर से धूम मचा दी है। आप भी देखिये खेसारी लाल यादव(Khesari Lal Yadav)  और कनिष्का नेगी (Kanishka Negi) की ये गज़ब की जोड़ी का बेहतरीन रोमांस।

खेसारी लाल का गाना खूब देखा और सुना जा रहा है। दरअसल उनका भोजपुरी सांग 'इश्क' एक बार फिर यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। खेसारी लाल यादव के गाने 'मैं इश्क हूं बुखार नहीं' को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। ये गाना भले ही काफी समय पहले रिलीज़ हुआ हो लेकिन लोग इसे आज भी काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने में खेसारी लाल यादव एकदम नए लुक में नजर आ रहे हैं. खास बात ये है कि ये भोजपुरी गाना नहीं बल्कि हिंदी गाना है। गानों में उनके साथ कनिष्का नेगी हैं। दोनों की जोड़ी कमाल की है और यही वजह है कि यूट्यूब पर इस गाने को 45.6 मिलियन बार देखा जा चुका है। अभी तक इस गाने को 45,521,461 व्यूज मिल चुके हैं।

Full View

खेसारी लाल यादव और कनिष्का नेगी का 'इश्क' गाना 25 दिसंबर साल 2020 को रिलीज हुआ था। गाने को अब तक 6 करोड़ से ज्यादा लाइक्स भी मिल चुके हैं. 'इश्क' गाने को खेसारी लाल यादव और कनिष्का नेगी ने ही गाया है, जबकि इसके बोल यादव राज ने लिखे हैं और संगीत विनय विनायक ने दिया है। इस तरह खेसारी लाल यादव ने दिखा दिया है कि वो यूट्यूब पर अपने गानों और अंदाज से फैंस का दिल जीतना बखूबी जानते हैं। 

Tags:    

Similar News