सपना चौधरी ने ऐसा क्या पहना, लोगों ने कर दिया ट्रोल, किए अश्लील कमेंट

मशहूर हरियाणवी गायक और बिग बॉस 11 की प्रतिभागी सपना चौधरी हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। वह कभी अपने गाने को लेकर, कभी डांस को लेकर तो कभी अपने लुक्स को लेकर। इस बार सपना पहनावे की वजह चर्चा में छाई हैं।

Update: 2019-05-08 05:58 GMT

नई दिल्ली: मशहूर हरियाणवी गायक और बिग बॉस 11 की प्रतिभागी सपना चौधरी हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। वह कभी अपने गाने को लेकर, कभी डांस को लेकर तो कभी अपने लुक्स को लेकर। इस बार सपना पहनावे की वजह चर्चा में छाई हैं।

बता दें कि सपना चौधरी ने अपने हॉलिडे की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। तस्वीरों में सपना ने बेहतरीन पोज दिए और वो बेहद खूबसूरत नजर आईं, लेकिन सपना का शॉर्ट स्कर्ट पहनना कुछ लोगों को अच्छा नहीं लगा और लोग सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करने लगे।

सपना चौधरी के फैंस उनके नए लुक और ट्रांसफॉर्मेंशन की तारीफ की तो कुछ लोग उनके ड्रेस पर कमेंट्स पास करने लगे। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर उनके लिए अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया। वहीं एक यूजर ने लिखा- 'छोरी कुछ ज्यादा ही बिगड़ गई है। '

बिग बॉस 11 के बाद से सपना का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिल रहा है। सपना ने अपना वजन भी काफी कम कर लिया है।

कुछ दिनों पहले सपना ने गाय के साथ की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया था जिसके बाद यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं थीं। इन तस्वीरों में सपना का देसी अंदाज देखने को मिला। उन्होंने गाय के साथ अपना सम बिताया।

बिग बाॅस में हिस्सा लेने के बाद से सपना चौधरी के करियर का ग्राफ तेजी से आगे बढ़ रहा है। उनके पास कई अच्छे प्रोजेक्ट्स हैं। कुछ समय पहले ही सपना और मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी का म्यूजकि वीडियो ''बावली टरेड़'' रिलीज हुआ।

Full View

Tags:    

Similar News