Bigg Boss 16: अब्दु रोजिक ने साजिद, शिव नहीं इस कंस्टेस्टेंट को बताया मास्टरमाइंड, भड़का फैंस का गुस्सा

Bigg Boss 16: कलर्स टीवी और इंडिया का सबसे बड़ा रियलिटी शो बिग बॉस (Bigg boss) अक्सर सुर्खियों में छाया रहता है। इस हफ्ते शो से अब्दु रोज़िक (Abdu Rozik) की एक्जिट हो गई।

Report :  Anupma Raj
Update: 2023-01-15 04:39 GMT

Abdu Rozik (Image: Social Media)

Bigg Boss 16: कलर्स टीवी और इंडिया का सबसे बड़ा रियलिटी शो बिग बॉस (Bigg boss) अक्सर सुर्खियों में छाया रहता है। इस हफ्ते शो से सबका फेवरेट कंटेस्टेंट अब्दु रोज़िक (Abdu Rozik) की एक्जिट हो गई। अब्दु को अचानक ही शो से बाहर आना पड़ा जिसके बाद शो के सभी कंटेस्टेंट अब्दु के लिए इमोशनल हो गए। वहीं सलमान खान ने सुंबुल (Sumbul Touqeer Khan)और निमृत (Nimrat Kaur Ahluwalia) का क्लास लगाते दिखें। शो से बाहर आते ही अब्दु ने प्रियंका चहर चौधरी (Priyanka Chahar Chodhary) को लेकर काफी कुछ कहा जिसे सुनने के बाद प्रियंका के फैंस भड़क गए।

प्रियंका को कहा ड्रामेबाज और ब्लैक हार्ट

दरअसल शो से बाहर आते ही अब्दु रोजिक ने अपने इंटरव्यू में सभी कंटेस्टेंट के बारे में बात की। इस इंटरव्यू के दौरान पूछे गए सवाल पर अब्दु ने कहा कि प्रियंका ड्रामेबाज है। दरअसल रिपोर्टर ने जब पूछा कि उन्हें घर के अंदर ड्रेकबाज कौन सा सदस्य लगता है तो अब्दु में प्रियंका चहर चौधरी का नाम लिया।

वहीं जब रिपोर्टर ने ब्लैक हार्ट का सवाल पूछा तब भी अब्दु ने प्रियंका का नाम लिया। जिसके बाद अब प्रियंका के फैंस अब्दु पर भड़क उठे। वहीं अब्दु ने शालीन (Shaleen Bhanot) और टीना दत्ता (Tina Dutta) को मास्टरमाइंड बताया है। साथ ही टीना को मीठी छुरी और अर्चना को तीखी छुरी बताया। इसके अलावा अब्दु ने कहा कि वह शो के बाद भी शिव ठाकरे (Shiv Thakre), साजिद खान, (Sajid Khan) एम सी स्टैन (M C Stan) से दोस्ती रखेंगे। 

प्रियंका चौधरी के फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

अब्दु रोजिक ने प्रियंका चहर को ड्रामेबाज कहा, जिसके बाद प्रियंका के फैंस का गुस्सा अब्दु पर फूट पड़ा। प्रियंका के फैंस सोशल मीडिया के जरिए अब्दू पार्ककमेंट्स पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि प्रियंका ने अब्दु को एक बार नॉमिनेट किया था तब से यह प्रियंका के पीछे पड़ा है। वहीं एक फैंस ने लिखा कि ब्लैक हार्ट तुम्हारा है। वहीं एक और फैन ने लिखा कि हद है अब्दु का। एक अन्य फैन ने लिखा कि ये अब तक मंडली के सोच से बाहर नहीं निकला। वहीं यह उम्मीद की जा रही है की प्रियंका चहर चौधरी हो इस सीजन की विनर होगी। 

Tags:    

Similar News