Bigg Boss 16 Winner: क्या प्रियंका चाहर नहीं होंगी बिग बॉस 16 की विनर? शो से बाहर हो जाएँगी एक्ट्रेस? बड़ी वजह आई सामने

Bigg Boss 16 Winner: बिग बॉस 16 से जुडी एक खबर सामने आ रही है जिसने हर किसी को चौका दिया है। ये खबर शो के विनर से जुडी है। आइये जानते हैं क्या नया टर्न लेगा शो।

Update: 2023-02-07 05:02 GMT

Bigg Boss 16 Winner (Image Credit-Social Media)

Bigg Boss 16 Winner: बिग बॉस 16 समाप्त होने वाला है और फिनाले में सिर्फ एक सप्ताह बाकी है, फैंस ने पहले ही भविष्यवाणी कर दी है कि शो की विनर प्रियंका चाहर चौधरी होंगी क्योंकि वो कलर्स चैनल का चेहरा भी हैं। कुछ दिनों पहले देवोलीना भट्टाचार्जी, जो बिग बॉस 13 का हिस्सा थीं, ने मेकर्स पर उनके पक्षपात को लेकर कटाक्ष किया और दावा किया कि प्रियंका चाहर चौधरी ही विनर होंगी। और अब लगातार पक्षपातपूर्ण टिप्पणियां निर्माताओं की रातों की नींद हराम कर रही हैं और वो प्रियंका के जीतने के बाद के नतीजों के बारे में सोच रहे हैं। वहीँ दूसरी तरफ शिव और स्टैन को लेकर कहा जा रहा है कि बिग बॉस शुरू से मंडली का साथ देते नज़र आये हैं तो वो इस बार पक्षपात न कर दें।

क्या प्रियंका नहीं होंगी बिग बॉस 16 की विजेता?

एक अंदरूनी सूत्र ने खुलासा किया कि बीबी 16 के विनर पर बहुत सारी बातें हुई हैं, प्रियंका या शिव ठाकरे क्योंकि शिव की जीत से बिग बॉस की आलोचना नहीं होगी, लेकिन चैनल हमेशा निष्पक्ष रहा है और केवल विजेता को अधिकतम वोट के साथ मानता है। दर्शकों की बात करें तो शिव और प्रियंका दोनों की लोकप्रियता समान है और वो दोनों जीत के हकदार हैं। लेकिन विजेता कौन होगा ये तो वक्त ही बताएगा। लेकिन प्रियंका की जीत के साथ ही पक्षपात और अन्य चीजों को लेकर खूब हंगामा होगा। लेकिन वहीँ मेकर्स पर हमेशा से मंडली का साथ देने का आरोप लगता आया है तो कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कह रहे हैं कि बिग बॉस ने तो शुरू से मंडली का ही साथ दिया है तो शिव या स्टैन का जितना बिग बॉस को और भी ज़्यादा मुश्किल में ला खड़ा कर देगा।

फिलहाल ऐसा कहना काफी हद तक गलत होगा कि बिग बॉस नतीजों को लेकर बायस्ड होंगे। अगर ऐसा होता तो निमृत और सुम्बुल अभी भी शो का हिस्सा होतीं उनका शो से जाना ये साबित करता है कि न तो बिग बॉस मंडली के साथ है और न ही प्रियंका के साथ। दर्शकों के वोट्स के आधार पर ही शो का विनर चुना जायेगा। 

Tags:    

Similar News