Inside Bigg Boss OTT 2 House: आपने देखा बिग बॉस का नया घर? कद्दूकस के झूमर से लेकर गिलास और बोतल की दीवारों तक बहुत कुछ है खास

Inside Bigg Boss OTT 2 House: इन दिनों सलमान खान के शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। इस बीच फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। आइए आपको बताते हैं वह क्या है?

Update: 2023-06-15 09:36 GMT
Inside Bigg Boss OTT 2 House (Image Credit: Instagram)

Inside Bigg Boss OTT 2 House: 'बिग बॉस ओटीटी 2' इन दिनों काफी सुर्खियों में है। आए दिन शो से जुड़ा कोई ना कोई अपडेट सामने आता रहता है। फैंस भी शो के कंटेस्टेंट से लेकर घर की सजावट तक के बारे में जानने के लिए काफी एक्साइडेट हैं। ऐसे में फैंस का इंतजार अब खत्म हो गया है। जी हां, क्योंकि शो के मेकर्स ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' के घर की इनसाइड झलक दिखा दी है और इस बार घर को काफी क्रिएटिविटी और लैविश तरीके से सजाया गया है। आइए तो देर किए बिना देखते हैं बिग बॉस के घर की पहली झलक...

'बिग बॉस ओटीटी 2' के घर की इनसाइड तस्वीरें

इस बात में तो कोई शक नहीं है कि बिग बॉस के घर को हर सीजन में काफी खूबसूरत तरीके से सजाया जाता है, तो भला इस बार मेकर्स इस मामले में पीछे कैसे रह सकते थे। बल्कि इस बार तो मेकर्स ने घर को लैविश के साथ-साथ क्रिएटिव तरीके से डेकोरेट किया है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। घर के इंटीरियर की बात करें, तो इस बार की सजावट किचन के सामान से की गई है।

कद्दूकस से बनाया झूमर

घर में कद्दूकस से झूमर बनाए गए हैं। गिलास-बोतलों से दीवार सजाई गई हैं। चम्मचों का भी इस्तेमाल सजावट के लिए किया गया है। इसी तरह की किचन की कई चीजों से घर को डिजाइन किया गया है, जो अपने आप में काफी अनोखा है। एक तरह से देखा जाए तो इस बार का घर बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन की तुलना में बेहद बड़ा और आलीशान है। ऐसा लगता है मेकर्स ने ठान ली है कि इस बार 'बिग बॉस ओटीटी' के दूसरे सीजन को किसी भी हालत में हिट करवा कर ही मानेंगे।

जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगा 'बिग बॉस ओटीटी 2'

बता दें कि 'बिग बॉस ओटीटी 2' 17 जून से स्ट्रीम होने वाला है। ये शो इस बार 'जियो सिनेमा' पर आएगा। इस शो में 14 कंटेस्टेंट होंगे। 'बिग बॉस ओटीटी 2' को सलमान खान होस्ट करेंगे। वहीं, उनके साथ स्टेज पर कृष्णा अभिषेक भी नजर आएंगे। खैर, देखना यह होगा कि क्या इस बार 'बिग बॉस ओटीटी 2' सुपरहिट साबित होता है या फिर पहले सीजन की तरह फ्लॉप हो जाता है।

Tags:    

Similar News