Bigg Boss OTT 3 Eviction: जिसे समझा जा रहा था फाइनलिस्ट उसका हुआ बिग बॉस से एविक्शन

Bigg Boss OTT 3 Eviction Today: बिग बॉस ओटीटी 3 में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट 7 सदस्यों में से इस हफ्ते एविक्ट हुए ये सदस्य

Written By :  Shikha Tiwari
Update:2024-07-20 20:57 IST

Bigg Boss OTT 3 Eviction Today  

Bigg Boss OTT 3 Eviction: बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) अब अपने फिनाले के करीब पहुँच चुका है। और हर हफ्ते घर से कोई ना कोई कंटेस्टेंट बेघर हो रहा है। जहाँ Bigg Boss OTT 3 के शुरूआ में ही घर से हर हफ्ते दो सदस्यों को एविक्ट करने का नियम चल रहा था। लेकिन पिछले हफ्ते इसमें बदलाव कर दिया गया। और लव कटारिया को जो पॉवर मिली थी उसका प्रयोग करते हुए उन्होंने नॉमिनेशन कैंसिल कर दिया। तो वहीं इस हफ्ते बिग बॉस ओटीटी 3 में घर से बेघर होने के लिए 7 सदस्यों को नॉमिनेट किया गया है। चलिए जानते हैं इस हफ्ते किसका पत्ता कटा है। 

बिग बॉस ओटीटी 3  एविक्शन टुडे ( Bigg Boss OTT 3 Eviction Today)-

बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) में इस हफ्ते अरमान मलिक (Armaan Malik) को स्पेशल पॉवर मिली थी। जिसका प्रयोग करते हुए उन्होंने घर से इस हफ्ते 4 कंटेस्टेंट को नॉमिनेट किया। तो वहीं पहले से ही पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट Armaan Malik का भी नाम इसमें शामिल है। इसके अलावा रणवीर शौरी ने स्पेशल पॉवर का प्रयोग करते हुए Deepak Chaurasia को नॉमिनेट किया। तो वहीं Bigg Boss द्वारा वाइल्ड कार्ड एंट्री आएं कंटेस्टेंट Adnan Sheikh को नॉमिनेट किया गया। जिसकी वजह से इस हफ्ते Bigg Boss OTT 3 में एविक्ट होने के लिए नॉमिनेट हुए

  • Armaan Malik
  • Luv Kataria
  • Vishal Panday 
  • Sana Makbul 
  • Sana Sultan
  •  Adnan Sheikh
  • Deepak Chaurasia  

तो वहीं Bigg Boss OTT 3 में अचानक से बिग बॉस ने घर का नियम बदलते हुए वोटिंग लाइन्स को बंद कर दिया और ये बोला कि अब घर में नॉमिनेशन और एविक्शन का फैसला घर के सदस्य करेंगे। लेकिन बाद में शुक्रवार को वोटिंग लाइंस शुरू कर दी गई। जिसके बाद Bigg Boss OTT 3 में वोटिंग ट्रेंड में लगातार Deepak Chaurasia, Sana Sultan पीछे चल रहे थे। सबको पता था कि इस हफ्ते यदि डबल एविक्शन (Bigg Boss OTT 3 Evicted Contestants This Week) हुआ तो इन दोनों का पत्ता साफ होगा। अगर सिंगल हुआ तो दीपक चौरसिया का और हुआ भी ऐसा ही इस हफ्ते घर से बेघर हुए Deepak Chaurasia 

Tags:    

Similar News