Bigg Boss OTT 3 के इस कंटेस्टेंट को मिल रही है सबसे ज्यादा फीस, नाम सुन रह जाएंगे दंग

Bigg Boss OTT 3 Highest Paid Contestants: बिग बॉस ओटीटी 3 की शुरूआत हो चुकी है, चलिए जानते हैं बिग बॉस ओटीटी के किस कंटेस्टेंट को मिल रही सबसे ज्यादा फीस

Update:2024-06-24 20:45 IST

Bigg Boss Ott 3 Contestants Fees: बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss Ott 3) की शुरूआत 21 जून 2024 से जियो सिनेमा पर हो चुकी है। जहाँ इस बार बिग बॉस के घर में सबसे ज्यादा सोशल मीडिया इंफ्यूएंसर, यूट्यूबर, टीवी एक्ट्रेस को बुलाया गया है। तो वहीं इस बार बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर शौरी भी शो का हिस्सा बने हैं। बिग बॉस ओटीटी 3 के कंटेस्टेंट को इस बार कुछ खास लोग नहीं पसंद कर रहे हैं। बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट देबोलिना भट्टाचार्या ने भी बिग बॉस ओटीटी 3 कंटेस्टेंट पर ऊंगली उठाई है। तो वहीं सोशल मीडिया पर भी इस बार बिग बॉस ओटीटी 3 के कंटेस्टेंट को लगातार ट्रोल किया जा रहा है। लेकिन क्या आपको पता हैं कि इस बार Bigg Boss Ott 3 का सबसे महंगा कंटेस्टेंट कौन-सा है। यदि नहीं पता तो चलिए आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं। 

बिग बॉस ओटीटी 3 सबसे महंगा कंटेस्टेंट (Bigg Boss Ott 3 Highest Paid Contestants In Hindi)-

Bigg Boss Ott 3 में कुल 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई है। जिसमें कई नामी सितारों का नाम भी जुड़ा है। शो में यूट्यूबर अरमान मलिक, उनकी दो पत्नियाँ, एंकर दीपक चौरसिया, बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी, टीवी एक्टर साई केतन, एक्ट्रेस पोोलमी पोलो दास,मॉडल सना सुल्तान, एक्ट्रेस सना मकबूल, वडा पाव गर्ल चंद्रिका गेरा दीक्षित, सोनम खान, यूट्यूबर लव कटारिया, बॉक्सर नीरज गोयट, इंफ्यूएंशर शिवानी कुमारी, डिजिटल क्रिएटर विशाल पांडे, टेरो कार्ड रीडर मुनीषा खातवानी, रैपर नावेद शेख आए हैं। 

बिग बॉस के घर में घुसते ही सभी कंटेस्टेंट मसाला देने की कोशिश कर रहे हैं। तो वहीं आज हम जानते हैं कि इन 16 कंटेस्टेंट्स में कौन है,जिसे सबसे ज्यादा फीस मिल रही है। बता दे कि आपको जानकर हैरानी होगी। बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss Ott 3) के लिए जो कंटेस्टेंट सबसे ज्यादा चार्ज कर रहा है। वो बॉलीवुड एक्टर, यूट्यूबर, इंफ्यूएंशर या टीवी एक्टर नहीं बल्कि न्यूज एंकर दीपक चौरसिया है। दीपक चौरसिया के बाद कृतिका मलिक, अरमान मलिक, रणवीर शौरी, नाएजी, विशाल, सना मकबूल और लव कटारिया है। अभी इसके बारे में मेकर्स ने घोषणा नहीं की है। 

Tags:    

Similar News