Bigg Boss OTT 3 New Episode: एल्विश के दोस्त पर क्यों भड़के अनिल कपूर

Bigg Boss OTT 3 New Episode: अनिल कपूर इस वीकेंड के वॉर पर कंटेस्टेंट्स पर भड़के नजर आए।

Report :  Shivani Tiwari
Update: 2024-06-30 06:06 GMT

Bigg Boss OTT 3 Update (Photo- Social Media) 

Bigg Boss OTT 3 Update: बिग बॉस ओटीटी 3 की शुरुआत को एक हफ्ते हो चुके हैं, 29 जून को पहला वीकेंड के वॉर का एपिसोड आया, पहले वीकेंड के वॉर एपिसोड में ही अनिल कपूर ने जमकर कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई, जी हां! पहली बार अनिल कपूर को इतने गुस्से में देखा गया। बिग बॉस का जो एपिसोड दर्शकों को सबसे ज्यादा पसंद आता है, वह वीकेंड का वॉर ही होता है, क्योंकि इस दिन पूरे हफ्ते में घर में हुए कांड पर शो के होस्ट चर्चा कर कंटेस्टेंट्स की खूब क्लास लगाते हैं, जैसा कि आप सब जानते हैं कि इस सीजन का होस्ट बदल चुका है, ऐसे में अनिल कपूर इस वीकेंड के वॉर पर कंटेस्टेंट्स पर भड़के नजर आए।

अनिल कपूर ने कटारिया की लगाई खूब क्लास

बिग बॉस ओटीटी 3 के वीकेंड के वॉर एपिसोड का दर्शक बहुत ही बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे, क्योंकि सभी के लिए यह बेहद एक्साइटिंग होने वाला था कि आखिरकार अनिल कपूर कंटेस्टेंट की क्लास कैसे लगाएंगे, और अब वीकेंड के वॉर का एपिसोड सामने आया तो दर्शक दंग ही रह गए, अनिल कपूर ने बिग बॉस के इस कंटेस्टेंट को जमकर फटकार लगाई। अनिल कपूर के निशाने पर जो कंटेस्टेंट था, वह कोई और नहीं, बल्कि एल्विश यादव का दोस्त लव कटारिया है।


अनिल कपूर ने कही ये बात

अनिल कपूर ने लव कटारिया की क्लास लगाते हुए कहा कि अगर दम है कि एल्विश यादव के फैंस के सपोर्ट के बिना ही बिग बॉस की ट्रॉफी जीतकर दिखाएं। अनिल कपूर ने ये भी कहा कि अगर आप में हिम्मत है तो आप बोलेंगे कि कोई भी एल्विश आर्मी आपको सपोर्ट नहीं करेगा। यहां देखें वीडियो -

Full View

इन कंटेस्टेंट्स पर भी भड़के अनिल कपूर

अनिल कपूर ने वीकेंड के वॉर में सिर्फ लव कटारिया की ही क्लास नहीं लगाई, इसके साथ ही वे विशाल पांडे, शिवानी कुमारी और सना मकबूल जैसे कंटेस्टेंट पर भी भड़के नजर आए।

एल्विश यादव कर रहें लव कटारिया का सपोर्ट

एल्विश यादव और लव कटारिया बहुत अच्छे दोस्त हैं, दोनों की दोस्ती कई सालों की है, घर में कुछ भी होता है, जब भी कोई कंटेस्टेंट कटारिया के बारे में उल्टा सीधा बोलता है तो एल्विश चुप नहीं बैठते, वह तुरंत ही वीडियो के जरिए उसे धमकी दे डालते हैं। एल्विश बाहर से अपने दोस्त लव कटारिया को फुल सपोर्ट कर रहें हैं।

Tags:    

Similar News