John Abraham ने मुंबई में खरीदा नया बंगला, कीतम जान उड़ जाएंगे होश

John Abraham New Bungalow: बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम ने मुंबई में एक नया बंगना खरीदा है। एक्टर ने इस पॉपर्टी के लिए मोटी रकम चुकाई है। आइए आपको बताते हैं इस बंगले की कीमत कितनी है।

Written By :  Ruchi Jha
Update: 2024-01-01 04:30 GMT

John Abraham New Bungalow: पिछले साल बॉलीवुड की कई हस्तियों ने प्रॉपर्टी में इनवेस्ट किया था। आलिया से लेकर अनन्या पांडे तक ने नए अपार्टमेंट खरीदे थे और अब इस लिस्ट में एक्टर जॉन अब्राहम का नाम भी शामिल हो गया है। जी हां...जॉन अब्राहम ने मुंबई के लिंकिंग रोड, खार पर एक बंगले की डील फाइनल कर ली है। उनका ये बंगला काफी महंगा है। आइए जानते हैं इस बंगले की कीमत कितनी है?

जॉन अब्राहम ने खरीदा नया बंगला

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जॉन ने 27 दिसंबर 2023 को 70.8 करोड़ रुपए के एग्रीमेंट पर साइन किए था। स्टांप ड्यूटी के तौर पर 4.25 करोड़ रुपए एडिशनल पे किए गए थे। जॉन द्वारा खरीदे गए लैंड का एरिया 7 हजार 722 स्कवॉयर फुट है जबकि बंगले का एरियार 5,416 वर्ग फुट है। जॉन अब्राहम प्रॉपर्टी के साथ क्या करने की प्लानिंग कर रहे हैं इसका खुलासा नहीं हुआ है। जॉन की ये नई प्रॉपर्टी 372 निर्मल भवन, एक ग्राउंड-प्लस-दो मंजिला कंस्ट्रक्शन है। ये प्रॉपर्टी प्रवीण नाथलाल शाह एंड फैमिली की थी।

काफी अलीशान है जॉन की नई प्रॉपर्टी

रिपोर्ट के अनुसार, प्रॉपर्टी मार्केट के सोर्स ने कहा कि यह प्लॉट लिंकिंग रोड के एक प्राइम एरिया में लोकेटेड है, जो शहर में सबसे ऊंची कमर्शियल प्रॉपर्टी रेट्स में से एक है। लियास फोरास के पंकज कपूर ने कहा- "लिंकिंग रोड पर रिटेल शॉप का किराया 800 रुपये प्रति वर्ग फुट से ज्यादा है। यह भारत के सबसे महंगे रिटेल मार्केट में से एक है।" बता दें कि जॉन अब्राहम बॉलीवुड के उन सेलेब्स की लिस्ट में शामिल हैं जिन्होंने रियल एस्टेट में काफी इंवेस्टमेंट किया है। जॉन ने साल 2009 में एक पारसी फैमिली रतनशास से पेटिट स्कूल के पास यूनियन पार्क में एक प्राइम प्लॉट खरीदा था।

जॉन अब्राहम की अपकमिंग फिल्में

जॉन अब्राहम के वर्क फ्रंट की बात करें, तो एक्टर की आखिरी रिलीज फिल्म शाहरुख खान संग ‘पठान’ थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ग्रैंड सक्सेस हासिल की थी। फिल्म में जॉन ने निगेटिव रोल प्ले किया था और उनके किरदार को काफी पसंद भी किया गया था। वहीं जॉन के पास कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स हैं। हालांकि, इनके बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन बताया जा रहा है कि जॉन अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं।

Tags:    

Similar News