किरण खेर ब्लड कैंसर से लड़ रहीं जंग, इलाज जारी, जानें हेल्थ अपडेट

बॉलीवुड एक्ट्रेस किरण खेर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। उन्हें मल्टीपल माइलोमा नाम का एक ब्लड कैंसर है।

Update: 2021-04-01 06:00 GMT

kiran kher photos (social media)

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस किरण खेर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि उन्हें मल्टीपल माइलोमा नाम का एक ब्लड कैंसर है। जिसका इलाज वह मुंबई के एक अस्पताल में करवा रही है। आपको बता दें कि किरण खेर एक एक्ट्रेस होने के साथ - साथ भारतीय जनता पार्टी की सांसद के पद पर भी काम कर रही है।

किरण खेर को ब्लड कैंसर

भारतीय जनता पार्टी के चंडीगढ़ मेंबर अरुण सूद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किरण खेर की बीमारी के बारे में खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि एक्ट्रेस किरण खेर अपना ब्लड कैंसर का इलाज पिछले साल से ही करवा रही है। बताया जा रहा है कि अब वह रिकवरी की राह पर है। अरुण सूद ने बताया कि पिछले साल उन्हें मल्टीपल माइलोमा ब्लड कैंसर के शुरुआती लक्षण पाए गए थे।

पिछले साल किरण खेर इस बीमारी के चपेट में आई थी

अरुण सूद ने बताया कि जब पिछले साल किरण खेर का हाथ में फैक्चर हुआ था तब उसी दौरान इस बीमारी के शुरुआती लक्षण पाए गए थे। बताया जा रहा है कि यह कैंसर उनके बाए हाथ से दाहिने हाथ तक फैल चूका है। आपको बता दें कि किरण खेर ने 4 दिसंबर को मुंबई इलाज के लिए एयरलिफ्ट किया गया। तब से लगातार इनका इलाज चल रहा है।

मुंबई के कोकिलाबेन में करवा रही अपना ट्रीटमेंट

किरण खेर अपना इलाज मुंबई के कोकिलाबेन में करवा रही हैं। बताया जा रहा है कि यह अस्पताल में भर्ती नहीं है। लेकिन हर रोज ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल जाती रहती है। आपको बता दें कि पिछले साल किरण खेर को इस बीमारी का पता चला था। पिछले चार महीने से यह अपना इलाज इस अस्पताल से करवा रही हैं। 

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।किरण खेर ब्लड कैंसर से लड़ रहीं जंग, इलाज जारी, जानें हेल्थ अपडेट

Tags:    

Similar News