Priyanka Chopra Photos: प्रियंका चोपड़ा ने दुबई में यॉट में एन्जॉय किया अपना वीकेंड, फैंस बोले एक रियल वुमन

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने दुबई से अपनी कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं जहां उन्होंने एक यॉट पर एक मजेदार वीकेंड बिताया।

Update: 2022-12-05 05:15 GMT

Priyanka Chopra (Image Credit-Social Media)

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने दुबई से अपनी कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं जहां उन्होंने एक यॉट पर एक मजेदार वीकेंड बिताया। यॉट के फर्श पर लेटते समय और सन बाथ लेते हुए प्रियंका वाइन की सिप भी ले रहीं हैं और जेट स्कीिंग करते हुए पिग्गी चोप्स को हम मस्ती करते देख सकते हैं। उन्होंने एक स्विमसूट पहना हुआ है जिसमे वो बेहद हॉट नज़र आ रहीं हैं। आपको बता दें एक्ट्रेस रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए जेद्दाह में थीं।

प्रियंका चोपड़ा का लेटेस्ट पोस्ट 

दुबई में अपने खाली समय की बेहतरीन तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए, प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "वीकेंड वाइब्स" और उसके साथ हार्ट आई इमोजी और स्टार आई इमोजी। पहली तस्वीर में पीले रंग के स्विमसूट में यॉट के फर्श पर लेटी प्रियंका को हम देख सकते हैं।

Priyanka Chopra (Image Credit-Social Media)

वो एक लाइनिंग पिंक ड्रेस में भी दिखाई दे रही है जिसमे वो डेक पर बैठी है और उनके हाथ में एक ड्रिंक है। इसके साथ ही प्रियंका ने जेट स्कीइंग के वीडियो को भी पोस्ट किया है जिसमे दुबई की कुछ प्रसिद्ध इमारतें दूर से दिखाई दे रहीं हैं।

Priyanka Chopra (Image Credit-Social Media)

 प्रियंका के इस पोस्ट पर एक फैन ने कमेंट किया , "ऐसा लग रहा है कि ये सब काफी मज़ेदार है.. आनंद लीजिये और सुरक्षित रहिये।"

Priyanka Chopra (Image Credit-Social Media)

 एक अन्य ने लिखा, "उस ड्रेस को खोज रहे हैं।" एक और फैन ने लिखा, "जस्ट वाओ पीसी।" एक फैन ने कमेंट किया, "एक रियल वुमन, स्वाभाविक रूप से सुंदर।"

Priyanka Chopra (Image Credit-Social Media)

 गौरतलब है कि शुक्रवार को रेड सी फिल्म फेस्टिवल में 'वीमेन इन सिनेमा' कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान प्रियंका ने शिमरी येलो कलर का साटन गाउन पहनकर सुर्खियां बटोरीं थीं।

Priyanka Chopra (Image Credit-Social Media)

 उन्होंने इसे मैचिंग श्रग और डायमंड ज्वैलरी के साथ पेयर किया था। एक दिन पहले, वो एक शीर बेज गाउन में रेड कार्पेट पर चली थीं।

प्रियंका के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनके लाइनअप में दो फिल्में हैं, लव अगेन और एंडिंग थिंग्स। वो जल्द ही अपनी पहली वेब सीरीज सिटाडेल में नजर आएंगी। रूसो ब्रदर्स द्वारा निर्मित ये शो अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा। Sci-Fi ड्रामा का निर्देशन पैट्रिक मॉर्गन ने किया है और इसमें प्रियंका के साथ रिचर्ड मैडेन हैं। उन्होंने फरहान अख्तर की बॉलीवुड फिल्म जी ले ज़रा भी साइन की है, जिसमें कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी हैं।

Tags:    

Similar News