Rhea Chakraborty: रिया चक्रवर्ती ने की शुभ शुरुआत, सोशल मीडिया पर खुद को कविता की समर्पित

Rhea Chakraborty: अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के लिए वर्ष 2022 की शुरुआत काफी सकारात्मक हो रही हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया।

Written By :  Priya Singh
Update: 2022-01-03 12:25 GMT

Rhea Chakraborty: वर्ष 2020 में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के बाद रिया चक्रवर्ती ने कई उतार-चढ़ाव देखे। अभिनेत्री के जीवन में यह काफी खराब दौर था उनके लिए। इस घटनाक्रम के बाद उनके लिए फिल्म उद्योग का हर दरवाजा लगभग बंद हो गया था। अभिनेत्री को फिल्में के ऑफर नहीं मिल रहे थें। लेकिन जब 2021 की बात आई, तो अभिनेत्री के लिए यह साल शुभ साबित होने वाला है। अभिनेत्री इस वर्ष अपने पैरों पर वापस खड़ी हो सकती हैं।

एक्ट्रेस ने खुद को एक इमोशनल नोट समर्पित किया

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक नोट शेयर किया है। उन्होंने कहा कि वो उस महिला पर गर्व महसूस करती हैं, जो वो बन गई हैं। इसी के साथ अभिनेत्री आगे एक सकारात्मक वर्ष होने की उम्मीद कर रही हैं। रिया चक्रवर्ती अक्सर अपने पोस्टों में अपने मन की स्थिति साझा करती हैं। रिया ने आज अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्हें एक कविता पढ़ते देखा जा सकता है।


एक्ट्रेस ने खुद के लिए कविता लिखा

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने इस कविता को खुद को समर्पित किया है। उन्होंने इस कविता के माध्यम से खुद को मजबूत और सहनशील बताया है। जाहिर है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद, उन्होंने काफी सारे चुनौतियों का सामना किया। लेकिन वो वर्तमान में एक साहसी महिला की तरह आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं। अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती आशा कर रही हैं कि यह साल उनके लिए पिछले साल से बेहतर होगा और आने वाले समय में वो अपने करियर में कुछ अच्छा कर पाएंगी।

इस फिल्म में रिया चक्रवर्ती के अभिनय की प्रशंसा की गई

वर्कफ्रंट की बात करें,तो रिया चक्रवर्ती अंत में फिल्म 'चेहरे' में दिखाई दी थीं। इससे पहले वो फिल्म जलेबी में अभिनय करती दिखाई दी थीं। इस फिल्म में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के अभिनय को खूब पसंद किया गया था। इन फिल्मों के साथ - साथ उन्होंने सोनाली केबल, हाफ गर्लफ्रेंड, बैंक चोर, मेरे डैड की मारुती आदि में भी अभिनय किया है। फिल्हाल रिया अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स का इंतजार कर रही हैं। अब देखना यह है कि वो इस साल किसी फिल्म में नजर आती हैं या नहीं। 

Tags:    

Similar News