कुछ इस अंदाज में अपनी बेटी का बर्थडे मनाती दिखी एक्ट्रेस सनी लियोनी

एक्स पोर्नस्टार और बॉलीवुड एक्ट्रेस, डांसर सनी लियोनी अपनी लाड़ली बेटी निशा कौर वेबर का बर्थडे सेलिब्रेट किया। उनकी बेटी चार साल की हो गई है।

Update: 2023-08-17 04:31 GMT

मुंबई: एक्स पोर्नस्टार और बॉलीवुड एक्ट्रेस, डांसर सनी लियोनी अपनी लाड़ली बेटी निशा कौर वेबर का बर्थडे सेलिब्रेट किया। उनकी बेटी चार साल की हो गई है। बर्थडे सेलिब्रेट करने के बाद की पिक्चर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

ये भी देखें:महाराष्ट्र चुनाव: बीजेपी ने जारी किया संकल्प पत्र

सनी लियोनी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बर्थडे की फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'मेरी छोटी एंजल निशा कौर वेबर को बर्थडे की शुभकामनाएं।' आपको बता दें कि पार्टी की थीम डिजनी की Frozen थी।

Full View

फोटो में सनी ने एक हाथ में बेटी और दूसरे हाथ में बेटे को पकड़ा हुआ है। वहीं डेनियल वेबर ने दूसरे बेटे को गोद में लिया हुआ है। तस्वीर में सभी लोग काफी खुश नज़र आ रहें हैं।

Full View

आपको बता दें कि सनी लियोनी की 3 बच्चे हैं। बेटी को सनी ने 2017 में गोद लिया था। उस वक्त निशा 21 महीने की थी। सनी ने बताया निशा को पहले 11 कपल ने गोद लेने से मना कर दिया था। यह बात एडोपशन एजेंसी CARA ने बताई थी। गोद लेने से पहले कपल्स बच्चों के रंग, रूप, मेडिकल हिस्ट्री सब का बहुत ख्याल रखते हैं, लेकिन सनी ने यह सब कुछ नहीं देखा।

ये भी देखें:मायावती का बड़ा ऐलान, हिंदू धर्म छोड़कर अपनाएंगी ये धर्म

Full View

वहीं सनी ने मार्च 2018 में बायलॉजिकल जुडवां बच्चों (नोआ, अशर) का स्वागत किया। दोनों का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ है। सनी अक्सर अपनी फैमिली के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करते नज़र आती हैं। वो अपने सोशल मीडिया पर काफी अपडेट रहती हैं। वो काम से वक्त निकालकर अपने बच्चों की देखरेख में रहती हैं।

Tags:    

Similar News