Focrecely kissed Bollywood Actresses: बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ ऐसी घिनौनी हरकत, सरेआम हुआ ऐसा, फोटो देख आप भी हो जाएंगे शर्मिंदा

Focrecely kissed Bollywood Actresses: बॉलीवुड अभिनेत्रियों को जबरन किस करने के मामले हमेशा से विवादों में रहे हैं।

Written By :  Priya Singh
Published By :  Monika
Update: 2022-02-02 06:27 GMT

बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ सरेआम होती हैं घिनौनी हरकतें (photo : social media )

Focrecely kissed Bollywood Actresses: बॉलीवुड सितारों का फिल्म के साथ - साथ विवादों से भी गहरा नाता होता है। बॉलीवुड इंडस्ट्री बेहद ग्लैमरस और फैशन के मामले में ट्रेंडिंग सेक्टर है। कई बार बालीवुड के सितारे खासकर अभिनेत्रियों के साथ सरेआम ऐसी हरकतें हो जाती हैं। जिनकी वजह से वाद-विवाद खड़ा हो जाता है। बॉलीवुड से जुड़ी हुई ये बातें सुर्खियों में बनी रहती हैं। कई बार इस तरह की घटनाएं कैमरे में कैद भी हो जाती है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें काफी तेजी से वायरल होती है। आज हम आपको कुछ ऐसे विवादित "किस" के बारे में बताने वाले हैं, जो आम जनता के साथ-साथ सेलेब्स के लिए भी काफी आश्चर्यचकित कर देने वाली बात साबित हुई है।

बिपाशा बसु- रोनाल्डो (photo : social media ) 

बिपाशा बसु- रोनाल्डो ( Bipasha Basu And Ronaldo)

जब पहली बार दुनिया के सबसे लोकप्रिय फुटबॉलर रोनाल्डो भारत आए थे तो उन्होंने बिपाशा बसु को किस कर लिया था। दरअसल, भारत में हुए एक इवेंट में मशहूर फुटबॉलर रोनाल्डो ने सरेआम बिपाशा बसु को किस किया था। यह किस खूब चर्चा में रहा था। आज भी इस तस्वीर की चर्चा खूब होती है। उस दौरान एक ब्रिटिश मैगजीन ने दोनों की कुछ खास तस्वीरें शेयर की थी जिनमें बिपाशा और रोनाल्डो एक नाइट क्लब में एक दूसरे को किस करते नजर आए थे। जिसके बाद दोनों के रिलेशन में होने की बात कही जाने लगी थी।

एमी जैक्सन (photo : social media ) 

एमी जैक्सन (Amy Jackson)

एमी जैक्सन एक ब्रिटिश भारतीय मॉडल अभिनेत्री हैं। एमी जैक्सन बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी है। एमी जैक्सन की एक महिला से लिप लॉक की तस्वीर काफी तेजी से वायरल हुई थी, जो कंट्रोवर्सी का हिस्सा बन गई थी। अभिनेत्री एमी जैक्सन एक और तस्वीर खबरों में छाई हुई थी, जब उन्होंने न्यू ईयर पार्टी में प्रतीक बब्बर को किस किया था। यह किस काफी सुर्खियों में रही थी।

दीपिका पादुकोण- सिद्धार्थ माल्या (photo : social media ) 

दीपिका पादुकोण- सिद्धार्थ माल्या (Deepika Padukone - Siddharth Mallya)

दीपिका पादुकोण इन दिनों पति रणवीर सिंह के साथ खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रही हैं। हालांकि उनकी लाइफ भी इतनी आसान नहीं रही और उसमें काफी उतार-चढ़ाव आए। एक वक्त था, जब दीपिका विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ के साथ रिलेशनशिप में थीं। आपको बता दें कि आईपीएल में मैच के दौरान विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या ने दीपिका पादुकोण को किस किया था। ऐसा बताया जाता है कि उन दिनों दीपिका पादुकोण और सिद्धार्थ माल्या एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की ये तस्वीरें आज भी सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर की जाती है।

शिल्पा शेट्टी -रिचर्ड गेरे (photo : social media ) 

शिल्पा शेट्टी -रिचर्ड गेरे ( Shilpa Shetty And Richard)

साल 2007 में अप्रैल के महीने में जब रिचर्ड जागरूकता कार्यक्रम के लिए जयपुर पहुंचे थे तो इस कार्यक्रम में शिल्पा शेट्टी और रिचर्ड बतौर मेहमान आए हुए थे। कार्यक्रम के दौरान शिल्पा शेट्टी रिचर्ड का हाथ पकड़कर मंच पर पहुंची और कुछ बोलने लगी, तभी रिचर्ड ने पहले शिल्पा शेट्टी के हाथ पर किस किया और फिर जबरन पकड़कर उनके गालों पर किस किया।

महेश भट्ट -पूजा भट्ट (photo : social media ) 

महेश भट्ट -पूजा भट्ट ( Mahesh Bhatt And Puja Bhatt)

बाप – बेटी के इस विवाद की चर्चा आज तक होती है। दरअसल 90 के दशक में एक तस्वीर सामने आई थी। जिसमें महेश भट्ट ने अपनी बेटी पूजा भट्ट को लिप लॉक किस किया था। इस तस्वीर से इतना विवाद खड़ा हो गया कि,चारों तरफ थू-थू होने लगी थी।

राखी सावंत- मीका सिंह (photo : social media ) 

राखी सावंत- मीका सिंह (Rakhi Sawant And Mika Singh)

बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले में सलमान खान ने इस तस्वीर की ओर इशारा किया था। मीका सिंह की बर्थडे पार्टी में मीका सिंह ने राखी सावंत को जबरदस्ती पकड़कर किस कर लिया था। यह घटना बहुत ही विवाद का कारण बनी हुई थी। यह मामला कई सालों तक विवादों में रहा था और मीका सिंह ने लड़कियों से दूरी बना ली थी। जब राखी सावंत ने मीका सिंह के इस व्यवहार को देखा तो वह खुद हैरान हो गई थी।

Tags:    

Similar News