अन्नू कपूर ने शो अंताक्षरी से बनाई पहचान, ऐसे मिली फिल्मों में एंट्री

बॉलीवुड में खुद की एक अलग पहचान बनाने वाले अन्नू कपूर का जन्म 20 फ़रवरी 1956 भोपाल में हुआ था। लेकिन अन्नू कपूर को दर्शकों के बीच असली पहचान रियलिटी शो अंताक्षरी से मिली।

Update: 2021-02-20 04:06 GMT
अन्नू कपूर ने शो अंताक्षरी से बनाई पहचान, ऐसे मिली फिल्मों में एंट्री

मुंबई: बॉलीवुड में खुद की एक अलग पहचान बनाने वाले अन्नू कपूर का जन्म 20 फ़रवरी 1956 भोपाल में हुआ था। लेकिन अन्नू कपूर को दर्शकों के बीच असली पहचान रियलिटी शो अंताक्षरी से मिली। इसके अलावा अन्नू ने कई फिल्मों में भी काम किया।

बॉलीवुड करियर की शुरुआत

अन्नू कपूर ने 1983 में श्याम बेनेगल की फिल्म 'मंडी' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। बॉलीवुड में उन्हें फिल्म 'उत्सव' से पहचान मिली थी। इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्टर इन अ कॉमिक रोल भी मिला था। वह टेलीविजन और रेडियो पर कई शो भी होस्ट कर चुके हैं।

छोडनी पड़ी पढ़ाई

अन्नू कपूर ने केवल दसवीं तक की पढ़ाई की। जिसके बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी। लेकिन उन्होंने 14 से ज्यादा बार वेद, कुरान और उपनिषद् पढ़े हैं। अनु कपूर का कोई फिल्मों बेकग्राउंड नहीं हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और समर्पण से यह मुकाम हासिल किया है।

चाय का ठेला लगाते थे

अन्नू कपूर के पिता मदन लाल एक थिएटर कंपनी चलाते थे। उनकी मां टीचर थीं। उनका परिवार बेहद कठिन समय से गुजरा है। उनका बचपन गरीबी और संघर्ष से गुजरा है। बचपन में अपना पेट पालने के लिए वह चाय का ठेला लगाते थे। साथ ही चूरन के नोट और लॉटरी टिकट भी बेचते थे। अन्नू कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह एक आईएएस बनना चाहता थे पर कभी बनना ना पाए। आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के चलते उन्हें अपना ये सपना अधुरा ही छोड़ना पड़ा। जिसके बाद उन्होंने थिएटर की ओर रुख किया। उसके बाद उन्हें फिल्मों में एक्टिंग के ऑफर्स आने लगे।

ये भी पढ़ें: के. के. मेनन: चुने गए मोस्ट वर्सटाइल एक्टर, मिला दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

एलबम भी बनाए

फिल्मों के साथ साथ अन्नू कपूर टेलीविजन उद्योग का भी चर्चित चेहरा हैं। उन्होंने कई शो होस्ट किये। एक्टिंग और होस्टिंग के अलावा फिल्म डायरेक्ट भी किया है। वह फिल्म अभय के डायरेक्टर थे। इसके अलावा उन्होंने कई संगीत शो, भक्ति एलबम और नाटकों का भी निर्देशन किया है।

ये भी पढ़ें : BIG BOSS 14: घर में राजकुमार राव की एंट्री, अब आएगा शो में नया ट्विस्ट

Tags:    

Similar News