रणबीर, श्रद्धा समेत कई सेलेब्स के घर गणेश पूजा की धूम

Update: 2016-09-06 10:29 GMT

मुंबई: गणेश चतुर्थी आते ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज गणेशोत्सव मनाने तैयारी में जुट जाते हैं। ज्यादातर सेलेब्स अपने घरों में गणेश पूजा पूरे उत्साह से करते हैं। वैसे भी सलमान या फिर आरके स्टूडियों की गणेश पूजा, सबके ध्यानाकर्षण का केंद्र रहता है।

इस बार भी सलमान खान का यहां पूरे जोश-उत्साह से गणेश जी को स्थापिक किया गया,जिसमे बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए।हालांकि खुद सलमान इस पूजा में शामिल नहीं हो सके।

वहीं एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने अपने परिवार के साथ गणपति की पूजा की और अपने बालकनी से फैंस को विश किया।

इधर जीतेंद्र कपूर ने बेटे तुषार और बेटी एकता कपूर के साथ गणपति पूजा किया। इस बार उनके घर में गणेशोत्सव बहुत खास है क्योंकि इसी साल तुषार कपूर का बेटा लक्ष्य का जन्म हुआ। सबने नए मेहमान के साथ गणेश पूजा की।

हर साल की तरह गोविंदा ने अपने परिवार के साथ ये गणेश पूजा सेलिब्रेट किया। पत्नी सुनिता और बेटे –बेटी के साथ गणेश पूजा में शामिल हुए।

इस साल भी आर के स्टूडियो में की गणपति पूजा खास रही, इस बार कपूर फैमिली मेंबर्स के साथ बप्पा की भक्ति में रणबीर कपूर भी शामिल हुए।

रितेश देशमुख के यहां भी गणेश पूजा की तैयारी पूरे उत्साह से हुई है।खुद रितेश ने बप्पा को घर में विराजित किया और परिवार के साथ पूजा की।

Tags:    

Similar News