Bollywood: राजकुमार संतोषी ने खोला सालों पुराना राज, धक-धक गर्ल माधुरी के लिए कही ये बात

Bollywood Gosips: मशहूर फिल्म डायरेक्टर और प्रोडूसर राजकुमार संतोषी ने बॉलीवुड की धक् धक् गर्ल माधुरी दीक्षितके लिए कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जायेंगे।

Written By :  Shweta Srivastava
Newstrack :  Network
Update: 2022-05-17 04:31 GMT

Madhuri Dixit and Anil Kapoor in Film Pukar  (Imgae Credit-Social Media)

Bollywood Gosips: मशहूर फिल्म डायरेक्टर और प्रोडूसर राजकुमार संतोषी (Rajkumar Santoshi) ने बॉलीवुड की धक् धक् गर्ल माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के लिए कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जायेंगे। उन्होंने माधुरी के प्रोफेशनलिजम को लेकर कई खुलासे किये। राजकुमार संतोषी ने उस समय का किस्सा सुनाया जब माधुरी ऊटी में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहीं थीं और उस दौरान उनके पिता के घर पर रेड पड़ी थी लेकिन इतने तनाव में भी माधुरी ने बड़े ही आराम के साथ कॉमेडी सीन पूरा किया।

माधुरी दीक्षित आजकल रियलिटी शोज और वेब सीरीज में बिजी हैं लेकिन जब वो अपने करियर के पीक पर थीं तब उन्हें सांस लेने की भी फुर्सत नहीं थी। वो एक के बाद एक बेहतरीन फिल्में साइन कर रहीं थीं और उतनी ही बखूबी से परफॉर्म भी कर रहीं थीं। उनकी फिल्में सुपर हिट होती जा रहीं थीं। हर डिरेरक्टर और प्रोडूसर की पहली पसंद माधुरी ही थीं। ऐसे ही मशहूर डायरेक्टर प्रोडूसर व राइटर हैं राजकुमार संतोषी जिन्होंने अंदाज़ अपना अपना जैसी कॉमेडी फिल्म लिखी है।

फ़िल्मकार राजकुमार संतोषी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि कैसे माधुरी दीक्षित ने कभी अपने काम पर अपने घर की परेशानियों को हावी नहीं होने दिया। बेहद तनाव में भी उन्होंने कॉमेडी सीन को बखूबी निभाया। उन्होंने याद करते हुए बताया कि वो ऊटी में शूटिंग कर रहे थे उस समय माधुरी को बेंगलुरु से मुंबई के लिए फ्लाइट पकड़नी थी।

राजकुमार संतोषी ने माधुरी के साथ जो पहली फिल्म की थी वो अनिल कपूर स्टारर फिल्म पुकार थी। इसके बाद राजकुमार संतोषी ने माधुरी को अपनी फिल्म लज्जा में भी सिग्न किया था जो साल 2001 में आई थी। इस फिल्म में माधुरी ने एक थिएटर आर्टिस्ट का रोल निभाया था। फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वालों और सभी के लिए एक उदाहरण के तौर पर राजकुमार संतोषी ने माधुरी का नाम लेते हुए कहा,"हम सभी ऊटी में शूटिंग कर रहे थे, तभी मेरे पास प्रोडक्शन इंचार्ज आया कि क्या हम 2:30 बजे तक पैकअप कर सकते हैं क्योकि माधुरी जी को शाम तक निकलना है। मैंने उससे कहा में कोशिश करता हूँ। लंच के दौरान मुझे पता चला कि माधुरी के पिता के घर पर रेड पड़ी है और वो काफी परेशान हैं। माधुरी की माँ भी हमारे साथ शूट पर ही थीं। इन सब तनावों के बावजूद माधुरी कॉमेडी सीन शूट कर रहीं थीं। उन्होंने डायरेक्टर को महसूस नहीं होने दिया कि वो इतने तनाव में हैं और उन्हें जल्द से जल्द मुंबई जाना है।"

उन्होंने आगे कहा,"साथ ही मुंबई की फ्लाइट भी उन्हें बंगलौर से पकड़नी थी। अगर में 3 से 4 बजे के आस पास पैकअप कर देता तो वो ऊटी से बंगलौर जा चुकी होतीं। और फिर वो रात की मुंबई की फ्लाइट पकड़ लेतीं। अगर शूट डिले होता तो वो रात की मुंबई की फ्लाइट मिस कर देतीं। जिससे उन्हें सुबह का इंतज़ार करना पड़ता अगली फ्लाइट के लिए। इन सब तनावों के साथ माधुरी गुज़र रहीं थीं लेकिन उन्होंने डायरेक्टर को एक बार भी ऐसा लगने नहीं दिया की वो तनाव में हैं। और अपनी निजी ज़िन्दगी में किस परेशानी से गुज़र रहीं हैं।"

माधुरी दीक्षित ने अपने करियर की शुरुआत साल 1984 में आई फिल्म अबोध से किया था। उसके बाद जल्द ही माधुरी ने ये साबित कर दिया कि वो कितनी बेहतरीन अदाकारा है जब उनकी फिल्म तेज़ाब आई। तेज़ाब उस समय की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। तेज़ाब में माधुरी का फेमस डांस एक दो तीन ने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया था। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई हिट दी जैसे राम लखन,कृष्ण कनहिया,मृत्युदंड,लज्जा। माधुरी को हाल ही में ओटीटी प्लेटफार्म पर फिल्म द फेम गेम में देखा गया। जो माधुरी का डिजिटल डेब्यू भी था। 

Tags:    

Similar News