Bollywood Controversy: तलाक दिए बिना ही रहने लगे दूसरी औरतों के साथ, ये हैं बॉलीवुड के 5 बड़े नाम

Bollywood Controversy: वैसे तो बॉलीवुड स्टार्स किसी न किसी वजह से आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। यहां हर रोज नए रिश्ते बनते हैं और पुराने रिश्ते खत्म होते हैं।

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-07-01 06:21 GMT

महेश भट्ट और संजय खान ( फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

Bollywood Controversy:  वैसे तो बॉलीवुड स्टार्स किसी न किसी वजह से आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। यहां हर रोज नए रिश्ते बनते हैं और पुराने रिश्ते खत्म होते हैं। यहां सेलेब्स की पर्सनल लाइफ उनके फिल्मों से ज्यादा सुर्खियों में रहती है। बॉलीवुड में कई ऐसे सेलेब्स हैं जो बिना तलाक लिए दूसरी औरतों के साथ संबंध बनाए रखें। तो चलिए आज हम आपको उन सेलेब्स के बारे में बताएगे..

राज बब्बर


इस लिस्ट में सबसे पहले आते हैं बॉलीवुड अभिनेता और कांग्रेस पार्टी के नेता राज बब्बर। ऐसा कहा जाता है कि राज बब्बर अपने पहली पत्नी नादिरा जहीर से तलाक नहीं लिए और एक्ट्रेस स्मिता पाटिल के साथ शादी कर ली थी। इन दोनों की जोड़ी उन दिनों की बेस्ट जोड़ी में से एक थी। बताया जाता है कि राज और स्मिता एक फिल्म की शूटिंग के दौरान नजदीक आए और धीरे-धीरे इनके बीच प्यार हुआ। जिसके बाद उनकी लाइफ बदल गई। वहीं राज बब्बर पहले से ही नादिरा ज़हीर से शादी कर चुके थे। जिनसे दो बच्चे जूही और आर्य हैं। इसके बावजूद भी राज बब्बर अपना दिल स्मिता पाटिल को दे बैठे। जिसके बाद उन्होंने अपनी पहली पत्नी से तलाक लिए बिना ही स्मिता पाटिल से शादी कर ली। शादी के कुछ साल बाद स्मिता प्रेग्नेंट हो गई और बच्चे को जन्म देते ही उनकी मौत हो गई। उनके बेटे का नाम प्रतीक बब्बर है और वहीं उनकी मौत के बाद राज बब्बर अपने पहली वाइफ नादिरा के पास चले गए।

महेश भट्ट


जाने माने फिल्म निर्देशक महेश भट्ट भी इस लिस्ट में शामिल हैं। महेश ने अपनी पहले पत्नी लोरेन ब्राइट को तलाक दिए बिना ही सोनी राजदान से शादी कर ली। बताया जाता है कि महेश और उनकी पहली पत्नी की शादी लव मैरेज है। महेश भट्ट को लोरेन ब्राइट से स्कूल के दिनों में प्यार हुआ और उसके बाद 20 साल की उम्र में लोरेन से शादी कर ली। जिनसे एक बेटी हुई जिसका नाम पूजा भट्ट है। इसके बाद महेश भट्ट का दिल एक्ट्रेस परबीन बॉबी पर आ गया। लेकिन इनका यह रिश्ता कुछ दिनों बाद खत्म हो गया। और फिर एक बार महेश भट्ट का दिल धड़का। इस बार इनकी मुलाकात सोनी राजदान से हुई जो फिल्म 'सारांश' में काम कर रहीं थी। इसके बाद दोनों को प्यार हुआ और फिर शादी कर ली।

उदित नारायण


बता दें कि मशहूर गायक उदित नारायण भी अपनी पहली पत्नी रंजना झा से तलाक लिए बिना दीपा गहतराज से शादी कर ली। बताया जाता है कि उदित और उनकी पहली पत्नी रंजना के बीच काफी समय से झगड़ा चल रहा था जिसके बाद उन्होंने उन्हे छोड़ दिया और दूसरी शादी कर ली।

धर्मेंद्र


80 दशक के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर से तलाक लिए बिना ही हेमा मालिनी से शादी कर ली। कहा जाता है कि हेमा मालिनी से शादी के बाद धर्मेंद्र ने मुस्लिम धर्म को अपना लिया। इन दोनों की शादी उन दिनों काफी सुर्खियों में रही।

सलीम खान


सलमान खान के पिता और बॉलीवुड के मशहूर लेखक सलीम खान भी अपने पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहें। बताया जाता है कि वह अपनी पहली पत्नी सलमा को तलाक दिए बिना ही बॉलीवुड एक्ट्रेस हेलेन से शादी कर ली। वहीं सलीम खान के तीन बेटे सलमान, अरबाज, सोहेल और एक बेटी अलवीरा हैं। जबकि इस शादी के बाद से उनके रिश्तों में कोई फर्क नहीं पड़ा। जिसके बाद सलीम और हेलेन ने अर्पिता खान को गोद लिया।

संजय खान


सदी के जाने माने अभिनेता संजय खान का अफेयर जग जाहिर है। इसने अफेयर की लिस्ट देख कर आप यह अनुमान जरूर लगा लगें कि यह कितने रंग रसिया थे। इनके लिस्ट में पहले नबंर पर आती है जीनत आमान। कहा जाता है कि जीनत उन खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक थी जिनकी खूबसूरती की दीवाना पूरी फिल्म इंडस्ट्री थी। लेकिन जीनत का दिल लगा शादीशुदा संजय खान से। वहीं संजय खान की पहली पत्नी जरीन खान थीं। इसके बावजूद भी वह दूसरी औरत से संबंध बनाएं रखते थे। कहा जाता है कि संजय खान और जीनत अमान की मुलाकात फिल्म 'अब्दुल्ला' की शूटिंग के दौरान हुई। इस फिल्म के बाद दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा और उसके बाद संजय खान अपनी पहली पत्नी को तलाक दिए बिना जीनत के साथ रहने लगे थे।

Tags:    

Similar News