Entertainment : जाह्नवी कपूर का सहारा बना बॉयफ्रेंड अक्षत रंजन

Update: 2018-03-16 06:50 GMT

मुंबई : दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर 6 मार्च को 21 बरस की हो गई हैं। जाह्नवी ने अपना 21वां बर्थ अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया। उनके कथित बॉयफ्रेंड अक्षत रंजन ने भी इंस्टाग्राम पर अपनी और जाह्नवी की एक फोटो शेयर करते हुए हैप्पी बर्थडे लिखा। जाह्नवी ने उन्हें रिप्लाई में लिखा, आई लव यू। बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस श्रीदेवी के जाने के सदमे से उबरना उनके परिवार के लिए काफी मुश्किल है। हालांकि श्रीदेवी के पति और फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने अपनी बेटी जाह्नवी कपूर का 21वां बर्थडे उसी तरह सेलिब्रेट किया जैसा कि श्रीदेवी चाहती थीं।

श्रीदेवी की इच्छा को पूरा किया गया और 6 मार्च के दिन कपूर परिवार में जाह्नवी का बर्थडे सेलिब्रेट किया। दरअसल अक्षत जाह्नवी कपूर का वो बॉयफ्रेंड जो श्रीदेवी के समय भी उनके साथ नजर आता था। यही नहीं श्रीदेवी की मौत के बाद अक्षत अकसर जाह्नवी के परिवार के साथ नजर आए। अक्षत और जाह्नवी के अफेयर की चर्चा बॉलीवुड फिल्म डियर जिंदगी की स्क्रीनिंग पर एक साथ नजर आने के बाद शुरू हुई थी। इसके बाद अक्षत अकसर श्रीदेवी और जाह्नवी के साथ नजर आने लगे। अक्षत गैमन इंडिया के मालिक अभिजीत रंजन के बेटे हैं।

Tags:    

Similar News