Salman Khan Funny Video: सलमान खान बन गए अचानक से भेड़िया, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

Salman Khan Funny Video: वायरल वीडियो में वरुण धवन वीडियो स्टार्ट करते हैं। जिसमें सलमान खान के मुँह खोलते ही वह भेड़िया बन जाते हैं। ऐसा करने में उन्हें बहुत मजा भी आता है। वह भेड़िया बन कर भी अपने एक्सप्रेशन बरकरार रखते हैं।

Written By :  Anjali Soni
Update: 2022-11-13 04:52 GMT

Salman Khan Funny Video(video-social media)

Salman Khan Funny Video: इंडस्ट्री में एक्टर तो बहुत है लेकिन कुछ ऐसे हैं जिन्होंने लोगों के दिलों पर सालों से राज किया हुआ है। जैसे सलमान खान, इनका नाम सुनते ही फैंस दीवाने हो जाते हैं। सलमान खान की मूवीज का भी फैंस काफी इंतजार करते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर सलमान खान कि कई वीडियोस वायरल होती रहती है। फ़िलहाल सलमान खान बिगबॉस 16 को होस्ट कर रहे हैं। उसी के सेट से सलमान खान का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसे वरुण धवन बना रहे हैं। वीडियो में सलमान खान अचानक से एक भेड़िया बन जाते हैं। वीडियो को देख कर फैंस बहुत खुश हो रहे हैं।

एक्टिंग के बादशाह सलमान खान बने भेड़िया, वीडियो देख कर नहीं कर पाओगे अपनी हंसी काबू

वायरल वीडियो में वरुण धवन वीडियो स्टार्ट करते हैं। जिसमें सलमान खान के मुँह खोलते ही वह भेड़िया बन जाते हैं। ऐसा करने में उन्हें बहुत मजा भी आता है। वह भेड़िया बन कर भी अपने एक्सप्रेशन बरकरार रखते हैं। यह तो सभी जानते हैं कि सलमान खान अपने काम की साथ-साथ बहुत मजाकिया भी है। वह बहुत ही ज्यादा खुशमिजाज इंसान है। वरुण धवन भी इनका यह रूप देख कर डर जाते हैं। दरअसल वरुण धवन बिगबॉस 16 के सेट पर गए थे अपनी आने वाली फिल्म के प्रमोशन के लिए, इसके बीच उन्होंने सलमान खान के साथ यह मस्ती भरा वीडियो बनाया। वीडियो काफी मजेदार और फनी है। इस वीडियो को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। फैंस सलमान खान के नए रूप को देख कर काफी ज्यादा खुश हो रहे हैं।

यूजर्स ने दिए रिएक्शन

सलमान खान के इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया पर instantbollywood नामक अकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा भाईजान बने भेड़िया, वीडियो पर अब तक 120,927 लाइक्स आ चुके हैं। यूजर्स वीडियो पर अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा भाईजान ऐसी क्या नोबत आ गई टाइगर से भेदिया बनना पड़ गया। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा वह ऐसे ही मस्ती कर रहे हैं, जैसे वह कोई नहीं है।

Tags:    

Similar News