Most watched Bollywood films 2021: साल 2021 की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली बॉलीवुड फ़िल्में, जिसे दर्शकों ने किया पसंद

Most watched Bollywood films 2021: इस साल बॉलीवुड की कई बेहतरीन फ़िल्में रिलीज हुई जिसका दर्शक लम्बे समय से इंतज़ार कर रहे थे।;

Written By :  Monika
twitter icon
Update:2021-12-27 13:08 IST
Bollywood movies of the year 2021

साल 2021 की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली बॉलीवुड फ़िल्में (photo : social media ) 

  • whatsapp icon

Most watched Bollywood films 2021: ये साल भी खत्म होने को आया है। लेकिन पिछले साल के मुकाबले ये साल बहुतों के लिए अच्छा साल साबित हुआ। ख़ास कर हमारे बॉलीवुड सलेब्रटी के लिए। इस साल बॉलीवुड की कई बेहतरीन फ़िल्में रिलीज हुई जिसका दर्शक लम्बे समय से इंतज़ार कर रहे थे। कोरोना वायरस के चलते ज्यादा तर फिल्मों को OTT प्लेटफार्म पर ही रिलीज किया गया। जिसका फायदा ये रहा कि दर्शकों ने अपने पसंद की जगह और समय के हिसाब से फिल्म देखी और उन्हें पसंद भी किया यानी सिनेमाघर घर ही आ गया। तो आइए नज़र डालने हैं 2021 की उन फिल्मों पर जिसे आपने सबसे ज्यादा पसंद किया।

शेरशाह (photo : social media )

शेरशाह (photo : social media )

शेरशाह (Shershaah)

फिल्म' शेरशाह' इस साल की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्म बनी। जिसके गाने से लेकर किरदार और एक एक डायलॉग लोगों को जुबानी याद है। विक्रम बत्रा पर बनी फिल्म 'शेरशाह' को इस साल खूब देखा गया। जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा विक्रम बत्रा के रोल में खूब पसंद किये गए। वही किरदार ने भी डिंपल चीमा के रोल में सभी को रुलाया। विष्णु वर्धन द्वारा निर्देशित है ये फिल्म ।

फिल्म सरदार उधम (फोटो : सोशल मीडिया )

फिल्म सरदार उधम (फोटो : सोशल मीडिया )

सरदार उधम (Sardar Udham)

'सरदार उधम' एक बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन शूजित सरकार ने किया है। फिल्म में विक्की कौशल और बनिता संधू मुख्य भूमिका में हैं।

फिल्म मिमी (फोटो : सोशल मीडिया )

मिमी (MIMI) 

मिमी एक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन लक्ष्मण उटेकर ने किया है। फिल्म में कृति सेनन और पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में हैं। ये कृति की अब तक की बेस्ट फिल्मों में से एक हैं। जिसमें कृति एक मां के रोल में नज़र आईं। इस फिल्म के लिए कृति ने खूब सुर्खियां बटोरी ।

हम दो हमारे दो (photo :social media )

हम दो हमारे दो (Hum Do Hamare Do)

राजकुमार राव और कृति सेनन की फिल्म 'हम दो हमारे दो' कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। जिसका निर्देशन अभिषेक जैन ने किया है। इस फिल्म को आप फैमिली के साथ बैठ कर एन्जॉय कर सकते हैं। राजकुमार राव जिस भी फिल्म में नज़र आते हैं , अपनी छाप छोड़ ही जाते हैं। इस फिल्म में राजकुमार राव की एक्टिंग हर बार की तरह लाजवाब रही, कृति भी अपने रोल में खूब जची।

 द बिग बुल (photo : social media )

द बिग बुल (the big bull)

एक्टर अभिषेक बच्चन की फिल्म 'द बिग बुल' दर्शकों को खूब पसंद आई। लम्बे समय बाद एक्टर 'द बिग बुल' के चलते चर्चा में आये। इस फिल्म में उनके काम को सराहा गया। कूकी गुलाटी ने इस फिल्म का निर्देशक किया।

फिल्म सूर्यवंशी (फोटो : सोशल मीडिया )

सूर्यवंशी (sooryavanshi)

अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' एक्शन-थ्रिलर है, इस फिल्म में पहली बार एक साथ अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और अजय देवगन पुलिस के रोल में नज़र आये। जिसके चलते फिल्म को देखने के लिए दर्शक काफी बेसब्र थे। फिल्म रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गयी। इस फिल्म में अक्षय एटीएस अधिकारी की भूमिका निभाते नजर आये। फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी हैं।

Tags:    

Similar News