Cirkus Review: सर्कस सिनेमघरों में हुई रिलीज़, रणवीर सिंह स्टारर फिल्म में कॉमेडी और ड्रामा का ज़बरदस्त तड़का

Cirkus Review: रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस आज सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गयी हैं। आइये जानते हैं कि फिल्म सर्कस लोगों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरी।

Update:2022-12-23 10:23 IST

Cirkus Review (Image Credit-Social Media)

Cirkus Review: रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस आज सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गयी हैं। रणवीर सिंह, जैकलीन फर्नांडीज़ और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म से सभी को काफी उम्मीदें हैं लेकिन फिल्म अवतार 2 भी सिनेमाघरों में मौजूद है जो इस फिल्म को कड़ी टक्कर दे सकती है। आइये जानते हैं कि फिल्म सर्कस लोगों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतारेगी और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करेगी।

फिल्म सर्कस हुई रिलीज़

रोहित शेट्टी की कॉमेडी-ड्रामा सिर्कस आज सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गयी है लेकिन कई लोगों के ज़हन में एक सवाल घूम रहा है कि क्या ये फिल्म सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर पायेगी जब की जेम्स कैमरन की साइंस फिक्शन थ्रिलर अवतार: द वे ऑफ वॉटर पहले से ही सिनेमाघरों में लोगों को काफी एंटरटेन कर रही है। सर्कस आज रिलीज़ हो गयी है और इसे लेकर रणवीर सिंह के फैंस काफी एक्साइटेड भी नज़र आ रहे हैं।

फिल्म के ट्रेलर के रिलीज़ होने के बाद से ही लोग कई तरह के कयास लगते भी नज़र आ रहे थे कई लोगों ने इसपर रियेक्ट करते हुए और रणवीर सिंह और वरुण शर्मा का डबल रोल देखकर इसे संजीव कुमार की फिल्म 'अंगूर' से कम्पेयर भी किया था। वहीँ फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की अगर बात करें तो ये फिल्म पहले से चल रही अवतार 2 के सामने कड़ी होगी वहीँ फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श का मानना ​​है कि सर्कस के लिए अच्छी बात यह है कि अवतार 2 और सर्कस अलग-अलग जॉनर की फिल्में हैं। फिल्म निर्माता और व्यापार विशेषज्ञ, गिरीश जौहर की राय में, सिर्कस लोगों को सिनेमा हॉल की ओर खचेगी क्योंकि "ये एक व्यावसायिक मनोरंजन और एक पारिवारिक फिल्म है। हिंदी भाषी दर्शकों ने कुछ समय से एक हल्का पारिवारिक मनोरंजन नहीं देखा है। वहीँ ये भी दावा किया जा रहा है कि फिल्म अपने ओपनिंग डे पर लगभग 12-15 करोड़ रुपये के बीच का अकड़ा छु सकती है।

फिल्म सर्कस

सिर्कस, रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित और रणवीर सिंह और वरुण शर्मा द्वारा अभिनीत फिल्म है। ये फिल्म विलियम शेक्सपियर के नाटक द कॉमेडी ऑफ एरर्स से प्रेरित है। इसमें रणवीर को एक 'इलेक्ट्रिक मैन' के रूप में दिखाया गया है, जो सर्कस में एक चाल के गलत हो जाने के बाद 60 के दशक में पहुंच जाता है और उस युग में अपने हमशक्ल से मिलता है।

Full View

गौरतलब है कि रोहित शेट्टी की लास्ट रिलीज़ फिल्म सूर्यवंशी (2021) थी जिसमे अक्षय कुमार और कटरीना कैफ साथ नज़र आये थे वहीँ अब रोहित सर्कस में एक बार फिर रणवीर सिंह के साथ है।  

Tags:    

Similar News