Bollywood में कंट्रोवर्सी का खुला सबसे बड़ा राज, सलमान खान का अभी हाइलाइट होना भी एक बड़ी वजह

Bollywood Movies Controversy: बॉलीवुड और विवाद का पुराना नाता है। इन विवादों ने काफी समय से बॉलीवुड का दामन पकड़ा हुआ है। जैसे ही कोई फिल्म रिलीज होने वाली होती है, तभी उसके एक्टर-एक्ट्रेस विवादों में आ जाते हैं।

Update:2023-04-18 14:30 IST
Bollywood (Image Credit: Instagram)

Bollywood Movies Controversy: इस समय बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। कभी सलमान खान का नाम उनकी अपकमिंग फिल्म की हिरोइन पूजा हेगड़े संग जोड़ा जाता है, तो कभी सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आता है और अब सलमान की आने वाली फिल्म को लेकर विवाद भी शुरु हो चुका है।

सलमान की फिल्म को लेकर हुआ विवाद

दरअसल, सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का गाना 'येतम्मा' बीते दिनों रिलीज हुआ था। गाने को खूब सुना जा रहा है, लेकिन इसमें दिखाए लुंगी को लेकर विवाद भी हो रहा है। पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मण श्रीरामाकृष्णन ने ट्विटर पर सलमान के गाने को लेकर विरोध किया था। उन्होंने कहा था, 'यह हमारे साउथ इंडियन कल्चर का बहुत अपमान करने जैसा है। यह लुंगी नहीं है, यह धोती है। यह एक क्लासिक आउटफिट है, जिसे बहुत खराब तरीके से दिखाया गया है।'

क्या फिल्मों पर होता आ रहा विवाद है एक गेम प्लान?

अब देखिए जब भी किसी फिल्म के साथ विवाद होता है, जाहिर तौर पर उसकी चर्चा बढ़ जाती है। विवाद के साथ ही फिल्म को लेकर आम लोगों के बीच उत्सकुता बढ़ जाती है। विवाद एक तरह से फिल्म के प्रमोशन का काम करता है। इससे जब फिल्म रिलीज होती है, तो दर्शकों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में कई बार मेकर्स इस तरह के विवाद को तूल देते हैं ताकि फिल्म रिलीज होने तक चर्चा बनी रहे।

इन फिल्मों को लेकर भी हो चुका है काफी विवाद

गरम हवा (Bollywood Movie Garm Hava)

साल 1973 में बनी फिल्म 'गरम हवा' भारत-पाक विभाजन के बाद मुस्लिम परिवारों को यहां हुईं दिक्कतों को बयां करती है। इस फिल्म पर भी काफी विवाद हुआ था। ऐसा माना जा रहा था कि फिल्म के रिलीज होने से हिंस बढ़ सकती है।

बैंडिट क्वीन (Bollywood Movie Bandit Queen)

शेखर कपूर की फिल्म 'बैंडिट क्वीन' को अश्लील, आपत्तिजनक और अभद्र बताया गया था। मूवी में सेक्सुअल कॉन्टेंट, न्यूडिटी और गंदी भाषा के कारण भारत में इसे बैन कर दिया गया था। इंडियन सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी थी और ये जनवरी 1996 में रिलीज से पहले बैन कर दिया गया था।

ब्लैक फ्राइडे (Bollywood Movie Black Friday)

साल 1993 में हुए मुंबई के सीरियल बम धमाकों पर बनी फिल्म 'ब्लैक फ्राइडे' हुसैन जैदी की एक किताब 'ब्लैक फ्राइडे : द ट्रू स्टोरी ऑफ द बॉम्बे बम ब्लास्ट' पर आधारित थी। इस फिल्म में उन घटनाओं का ज़िक्र किया गया है, जो धमाकों और उसके बाद की पुलिस जांच की वजह बनीं। साल 2004 में बनी इस फिल्म का निर्देशक अनुराग कश्यप ने किया था। एस हुसैन जैदी की किताब 'ब्लैक फ्राइडे' पर बनी फिल्म का शिवसेना ने कड़ा विरोध किया था। सेंसर ने भी फिल्म के कंटेट को लेकर इसे शुरुआती दो साल तक रिलीज नहीं होने दिया था। इसे बाद में रिलीज किया गया था।

ऐ दिल है मुश्किल (Bollywood Movie Ae Dil Hai Mushkil)

'उरी अटैक' के बाद पाकिस्तानी फिल्म कलाकारों को बॉलीवुड में बैन कर दिया गया था। करण जौहर की इस फिल्म में फवाद खान अहम भूमिका में थे। विवाद के बाद फवाद के काफी सीन काटने पड़े थे। इस फिल्म को विवाद भी काफी ज्यादा बढ़ गया था। लोगों का कहना था कि फिल्म में किसी भी पाकिस्तानी को काम नहीं करने देंगे।

पद्मावत (Bollywood Movie Padmaavat)

संजय लीला भंसाली की इस फिल्म को राजस्थान के साथ-साथ देशभर में विरोध का सामना करना पड़ा था। निर्देशक पर इतिहास से छेड़छाड के आरोप लगे थे और कई सिनेमाघरों में इसे प्रदर्शित नहीं किया गया था। फिल्म के कारण कई जगहों पर दंगे भी किए गए थे। पहले इस फिल्म का नाम पद्मावती रखा गया था, लेकिन जब विवाद काफी ज्यादा बढ़ गया था, तो फिल्म का नाम बदल कर पद्मावत कर दिया गया था।

Tags:    

Similar News