सदमे में बॉलीवुड: इनका हुआ निधन, इन सेलेब्स ने जताया दुःख

बॉलीवुड इंडस्ट्री में संगीतकार भाइयों साजिद-वाजिद की जोड़ी काफी फेमस वाजिद खान की अचानक तबियत बिगड़ने के बाद मुंबई के चेंबुर अस्पताल में मौत हो गई।

Update: 2020-06-01 03:08 GMT

मुंबई: इरफ़ान खान और ऋषि कपूर के जाने के बाद बॉलीवुड को फिर एक बार तगड़ा झटका लगा है। बॉलीवुड के मशहूर कंपोजर वाजिद खान का आज निधन हो गया है। साजिद-वाजिद की जोड़ी के तौर पर मशहूर वाजिद खान की हालत गंभीर होने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वाजिद लम्बे समय से किडनी की बिमारी से परेशान थे। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहार है। कई दिग्गज एक्टर्स ने दुःख जाहिर किया।

साजिद-वाजिद की जोड़ी से मशहूर संगीतकार वाजिद खान का निधन

दरअसल, बॉलीवुड इंडस्ट्री में संगीतकार भाइयों साजिद-वाजिद की जोड़ी काफी फेमस है। 'प्यार किया तो डरना क्या' से डेब्यू करने वाले साजिद वाजिद काफी ब्लॉकब्लस्टर फिल्मों में बेहतरीन म्यूजिक दिया। वहीं बीती रात वाजिद खान की अचानक तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के चेंबुर में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ महीने पहले ही उनकी किडनी ट्रांसप्लांट की गई थी, लेकिन तब से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। वहीं बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही जांच में वह कोरोना संक्रमित भी पाए गए थे।

ये भी पढ़ेंः जब नाचते हैं हसबैंड निक, नहीं रोक पाती प्रियंका हंसी, वायरल हुआ थ्रोबैक Video

बॉलीवुड सितारों ने जताया शोक

हाल ही में साजिद-वाजिद ने लॉकडाउन में रिलीज हुए सलमान के गाने 'भाई-भाई' और 'प्यार करोना' का भी म्यूजिक दिया था। बॉलीवुड सितारों ने उनके निधन पर सोशल मीडिया के जरिये शोक जाहिर किया।

प्रियंका चोपड़ा ने किया ट्वीट

प्रियंका चोपड़ा ने वाजिद खान के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया, 'दुखद समाचार। एक बात जो मुझे हमेशा याद रहेगी वो है वाजिद भाई की हंसी। हमेशा मुस्कुराते रहते थे। बहुत जल्द चले गए। उनके परिवार और शोक व्यक्त करने वाले लोगों के प्रति मेरी संवेदना। आपकी आत्मा को शांति मिले मेरे दोस्त।



ये भी पढ़ेंः अंतरिक्ष बनेगा रईसों का नया अड्डा

गायिका हर्षदीप कौर बोलींं-विश्वास नहीं हो रहा

गायिका हर्षदीप कौर ने ट्वीट किया, 'वाजिद खान जी के परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना। अभी भी यह विश्वास नहीं हो रहा है कि वह अब इस दुनिया में नहीं रहे। हमेशा उन्हें मुस्कुराते हुए और अपने आस-पास खुशी बिखेरते देखा है। संगीत उद्योग को भारी नुकसान हुआ है।"



सिंगर निति मोहन ने किया ट्वीट



सलीम मर्चेंट ने जताया शोक



बता दें कि पार्टनर, दबंग, वेलकम, हाउसफुल2, राउडी राठौड़, वीर, वॉन्टेंड, जुड़वा 2 और हीरोपंती जैसी फिल्मों का म्यूजिक भी वाजिद खान ने भाई साजिद के साथ मिलकर दिया था।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News