Anil Kapoor की बेटी की शादी, आज रिया कपूर-करण बूलानी लेंगे सात फेरे, ये लोग होंगे शामिल

Bollywood News: अनिल कपूर की छोटी बेटी और फिल्म निर्माता रिया कपूर आज शनिवार को शादी करने जा रही हैं।

Newstrack :  Network
Published By :  Divyanshu Rao
Update: 2021-08-14 06:20 GMT

रिया कपूर और उनके बॉयफ्रेंड करण बूलानी की तस्वीर (डिजाइन फोटो:सोशल मीडिया)

Bollywood News: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) की छोटी बेटी और फिल्म निर्माता रिया कपूर (Rhea Kapoor) आज शनिवार को शादी (Marriage) करने जा रही हैं। जानकारी के मुताबित रिया कपूर आज अपने बॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।

मिली जानकारी के मुताबित रिया कपूर चुपके से शादी करने जा रही है। फिल्म निर्माता रिया कपूर अपने बॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ पिछले 13 सालों से रिलेशन में हैं। और आज अनिल कपूर के जुहू वाले बंगले में दोनों की शादी होगी।


मिली जानकारी के मुताबित रिया कपूर और करण बूलानी की शादी का कार्यक्रम दो से तीन दिनों तक चल सकता है। हालांकि कपूर फैमिली के आधिकारिक प्रवक्ता ने अभी इसकी पुष्टि ने नहीं की है। रिया कपूर और करण बूलानी का यह शादी कार्यक्रम निजी होने की उम्मीद है। जिसमें केवल परिवार के लोग और दूल्हा-दूल्हन के करीबी दोस्त ही इस शादी के कार्यक्रम में शिरक्त करेंगे।



रिया पहले ही अपने प्यार का इजहार सोशल मीडिया पर कर चुकी हैं

आपको बता दें कि रिया कपूर और करण बूलानी पहले ही अपने प्यार का इजहार सोशल मीडिया पर कर चुके हैं। रिया अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अक्सर करण बूलानी की तस्वीरे शेयर करती रहती हैं। वहीं बात करें करण बूलानी की तो उन्होंने भी कई दफा रिया कपूर के साथ तस्वीरें शेयर की हैं।



जानें कौन हैं करण बूलानी

कौन हैं करण बूलानी। करण बूलानी बॉलीवुड में एक फिल्मकार है। करण ने करीब 500 विज्ञापनों बनाया है। इसके सात ही उन्होंने आयशा वेक अप सिड जैसी फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के रुप में काम किया है। करण बूलानी ने अनिल कपूर के साथ सिलेक्शन डे में भी काम किया है। उन्होंने शॉर्ट फिल्म भी बनाई है।



रिया फिल्मों का काम करने के साथ Rheson नाम का फैशन ब्रैंड भी चलाती हैं

वहीं रिया कपूर फिल्म निर्माता है। रिया ने आयशा और वीरे दी वेडिंग के साथ अन्य कई फिल्मों का बनाया है। रिया कपूर इसके साथ ही अपनी बड़ी बहन सोनम कपूर के साथ Rheson नाम का फैशन ब्रैंड भी चलाती हैं। मिली जानकारी के मुताबित बहन की शादी में शामिल होने के लिए सोनम कपूर जुलाई में मुबंई लौट आई थी। 

Tags:    

Similar News