Shraddha Kapoor को सड़क पर देख दौड़ पड़ी लड़की, वीडियो में देखिए आगे क्या हुआ

Shraddha Kapoor हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्रियों में शुमार हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से ट्रेंड कर रहा है।

Written By :  Shweta Srivastava
Newstrack :  Network
Update: 2022-04-22 03:21 GMT

Shraddha Kapoor Video Viral (फोटो संभार-सोशल मीडिया)

Shraddha Kapoor Video Viral: श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्रियों में शुमार हैं। उन्होंने कई हिट फिल्में की हैं। शरधा की फैन फॉलोइंग भी ज़बरदस्त है। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से ट्रेंड कर रहा है।

श्रद्धा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वीडियो में श्रद्धा ने डेनिम के शॉर्ट्स और वाइट टॉप पहना है। श्रद्धा क़ाफी कासुअल ड्रेस में हैं साथ ही उन्होंने पिंक कलर के सन ग्लासेज लगाएं हैं और पैरों में उन्होंने पिंक कलर की ही स्लीपर्स पहनी है। श्रद्धा कपूर के आते ही फैंस उन्हें घेरने लगते हैं वहीँ दो लड़कियां उन्हें देख कर काफी एक्ससिटेड हो जाती हैं। और श्रद्धा के साथ सेल्फी खिचवाने के लिए कहतीं हैं। श्रद्धा के सेल्फी क लिए तैयार हो जाने पर दोनों चिल्लाकर कूदने लगतीं हैं। सेल्फी लेने के बाद श्रद्धा वहां से चली जातीं हैं आप भी देखिये ये वीडियो -

श्रद्धा ने अपने करियर में कई सफल फिल्में दी हैं। उन्होंने 'हैदर', 'स्त्री', (Stree) 'आशिकी 2' और 'एबीसीडी' (ABCD) जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। फिलहाल श्रद्धा को उनके फैंस काफी समय से सिल्वर स्क्रीन पर मिस कर रहे हैं। वो जल्द ही श्रद्धा को सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए काफी बेताब हैं। फिलहाल शरधा के फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि श्रद्धा कपूर जल्दी ही लव रंजन (Luv Ranjan) की फिल्म में रणबीर कपूर के साथ नजर आने वालीं हैं।

श्रद्धा ने एक इंटरव्यू में अपने पिता और अभिनेता शक्ति कपूर के साथ काम करने की खाव्हिश भी ज़ाहिर की थी। उन्होंने कहा था,'वह हमें घर में लगातार हंसाते रहते हैं. उनके साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करना बहुत ही शानदार होगा." आपको याद दिला दें कि वैसे , इससे पहले श्रद्धा कपूर अपने पिता शक्ति कपूर के साथ काम कर चुकी हैं शक्ति कपूर ने 2010 में अपनी बेटी श्रद्धा कपूर की पहली फिल्म 'तीन पत्ती' में एक कैमियो किया था।

श्रद्धा कपूर आखिरी बार 'बागी 3' में टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आई थीं। फिल्म में श्रद्धा कपूर और टाइगर के साथ अंकिता लोखंडे और रितेश देशमुख भी अहम रोल में नज़र आये थे। अब श्रद्धा कपूर लव रंजन की अन टाइटल्ड फिल्म में रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगीं। इसके अलावा वो 'चालबाज इन लंदन' में नजर आएंगी, जो कि 1989 की चालबाज की रीमेक है। 

Tags:    

Similar News