नेहा कक्कड़ ने दी गुड न्यूज: बनने वाली हैं मां, इस तस्वीर को देखकर फैंस हैरान

नेहा ने अपने फैन्स को एक और बड़ी खुशखबरी दी है। नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी और रोहनप्रीत की एक तस्वीर शेयर की है जिसके साथ उन्होंने ख़ुशी का ऐलान किया है।

Update: 2020-12-18 05:08 GMT
नेहा ने दिया गुड न्यूज़, बेबी बंप के साथ तस्वीर की शेयर, फैन्स हुए हैरान

बॉलीवुड फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ ने यू अचानक शादी कर के सभी को हैरान कर दिया था। कुछ दिन पहले ही लोगों को उनके रिलेशनशिप में आने की खबर मिली थी। फिर पता चला दोनों जल्द शादी करने वाले हैं। अब नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही हैं।

नेहा ने दी खुशखबरी

अब इसके बाद नेहा ने अपने फैन्स को एक और बड़ी खुशखबरी दी है। नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी और रोहनप्रीत की एक तस्वीर शेयर की है जिसके साथ उन्होंने ख़ुशी का ऐलान किया है। इस रोमांटिक तस्वीर में नेहा अपने बेबी बंप के साथ नज़र आ रहीं हैं। तस्वीर में नेहा ब्लू डेनिम डंगरी में नजर आ रही हैं। नेहा ने यह फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- '#KhyalRakhyaKar।

फैन्स नहीं कर पा रहे यकीन

हालांकि, फैन्स इस गुड न्यूज़ पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। कई यूजर्स नेहा रोहनप्रीत के इस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए हैरानी जाता रहे हैं। ऐसा इस लिए कि दोनों की शादी हाल फिलहाल ही हुई हैं। ऐसे में नेहा का गुड न्यूज़ देना उनके फैन्स को थोडा हैरान कर रहा है।

ये भी पढ़ें: कंगना से इसलिए नफरत करते हैं लोग, एक्ट्रेस ने कर दिया ये बड़ा ऐलान

शादी को हुए दो महीने

आपको बता दें, कि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने 24 अक्टूबर को शादी की थी। नेहा ने रोहनप्रीत संग अपने रिश्ते को लेकर खुल कर ऐलान सोशल मीडिया पर किया था। जिसके कुछ दिनों बाद ही दोनों ने शादी भी कर ली। और अब नेहा ने बेबी बंप के साथ अपनी क्यूट तस्वीर शेयर की है।

ये भी पढ़ें: करण जौहर को नोटिस: NCB से होगा सामना, खोलने होंगे उस रात के राज

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News