Brahmastra Part 2- Dev' में दिखी Deepika Padukone की झलक, रणबीर कपूर की मां की भूमिका में आएँगी नज़र!

Brahmastra 2: ब्रह्मास्त्र पार्ट -1 के एक क्लिप में दीपिका का चेहरा साफ़ नज़र आ गया है। जो अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र पार्ट 2- देव में रणबीर कपूर की मां की भूमिका निभाएंगी।

Update:2022-11-10 10:20 IST

Deepika Padukone in Brahmastra 2 (Image Credit-Social Media)

Deepika Padukone in Brahmastra 2: ब्रह्मास्त्र फिल्म के रिलीज़ से लेकर अभी तक इस फिल्म की काफी चर्चा है वहीँ फिल्म का सीक्वल यानि ब्रह्मास्त्र पार्ट 2- देव की स्टार कास्ट को लेकर लोग कई तरह की अटकलें लगा रहे थे। वहीँ जिस एक नाम को लेकर काफी चर्चा थी वो थीं दीपिका पादुकोण। लेकिन अब सभी तरह के कयासों पर विराम लग गया है। और फिल्म के एक क्लिप में दीपिका का चेहरा साफ़ नज़र आ गया है। जो अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र पार्ट 2- देव में रणबीर कपूर की मां अमृता की भूमिका निभाएंगी।

फिल्म ब्रह्मास्त्र-पार्ट वन शिवा 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इसके बाद ये फिल्म ने 4 नवंबर से ओटीटी की दुनिया में अपना सफर शुरू किया।

कुछ फैंस ने ये दावा किया कि उन्होंने दीपिका को ब्रह्मास्त्र पार्ट -1 में देखा था। वहीँ कुछ फैंस जिन्होंने फिल्म को 2डी में देखा था उन्होंने कहा कि अभिनेत्री "बिल्कुल दिखाई नहीं दे रही थी।"

लेकिन ओटीटी वर्जन ने सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। दरअसल एक सीन में दीपिका नजर आ रही हैं, जहां वो बेबी शिव को हाथों में लिए हुए हैं। ये सीन इंटरवल के ठीक बाद आता है।

हॉटस्टार पर फिल्म देखने के बाद, फैंस ने पुष्टि की कि ये दीपिका है और उन्होंने अपने कमैंट्स से सोशल मीडिया पर इस क्लिप को शेयर भी किया है। एक यूजर ने लिखा, "यहां देखिए ब्रह्मास्त्र पार्ट वन - शिवा से दीपिका पादुकोण की एक झलक।

इससे पहले बुधवार को, दीपिका पादुकोण, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में 15 साल पूरे कर लिए, ड्रॉप-डेड गॉर्जियस दिख रही थीं, उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, "ये ईस्ट की ओर देखने का समय है और इसे कैप्शन दिया #StayTuned। इसने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या सुपरस्टार ने हिंट दिया है कि ये उनका अगला प्रोजेक्ट है।

पोस्ट ने हमें अनुमान लगाया है कि क्या ये फिल्म इंडस्ट्री में उनके 15 साल के मौके पर एक फिल्म की अनाउंसमेंट हो सकती है या एक ब्रांड रिप्रजेंटेशन हो सकता है, क्योकि दीपिका पादुकोण भारत की सबसे बड़ी ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर हैं।

तो क्या वाकई में दीपिका ब्रह्मास्त्र के दूसरे पार्ट की ओर इशारा कर रही थीं?

Tags:    

Similar News