Call Me Bae Movie: अनन्या पांडे की फिल्म Call Me Bae इस दिन होगी रिलीज

Call Me Bae Release Date: अनन्या पांडे की अपकमिंग वेब-सीरीज Call Me Bae के रिलीज डेट पर से पर्दा उठ चुका है, चलिए जानते हैं कि कब रिलीज होगी अनन्या पांडे की Call Me Bae

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-05-27 12:05 GMT

 Call Me Bae Amazon Prime 

 Call Me Bae Amazon Prime: अनन्या पांडे की फिल्म Call Me Bae के बारे में काफी पहले ही अनॉउंसमेंट कर दिया गया था। जिसके बाद से दर्शकों को इस फिल्म के रिलीज डेट व इससे जुड़े अन्य जानकारियों के बारे में इंतजार था। अब जाकर Amazon Prime Video द्वारा अनन्या पांडे की फिल्म Call Me Bae के रिलीज डेट पर से पर्दा उठा दिया गया है। अनन्या पांड ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए लिखा- अपने कैलेंडर अपडेट करें, चीजें चमकने वाली हैं। चलिए जानते हैं कि कब रिलीज होगी अनन्या पांडे की फिल्म Call Me Bae व इस फिल्म में अनन्या के साथ कौन-कौन से स्टार कास्ट नजर आएंगे और फिल्म की कहानी 

अनन्या पांडे की कॉल मी बे कब रिलीज होगी (Call Me Bae Release Date)-

अनन्या पांडे (Ananya Pandey Call Me Bae Movie) अब ओटीटी पर डेब्यू करने जा रही हैं। इससे पहले अनन्या पांडे कई सारी बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। तो वहीं इस साल अनन्या पांडे की आने वाले दिनों में कई बॉलीवुड फिल्में भी रिलीज होने वाली हैं। उन फिल्मों में से एक हैं Call Me Bae बता दे कि अनन्या पांडे की फिल्म कॉल मी बे के रिलीज डेट पर से पर्दा उठ चुका है। अनन्या पांडे की फिल्म Call Me Bae इस साल 6 सिंतबर 2024 को Amazon Prime Video पर रिलीज किया जाएगा। 

कॉल मी बे कास्ट (Call Me Bae Cast)-

इस फिल्म (Call Me Bae Amazon Prime) में वीर दास, गुरफतेह परिजादा, वरूण सूद, विहान समत, मुस्कान जाफरी, निहारिका लायरा दत्त, लिसा मिश्रा व मिनी माथुर नजर आएंगी। 

कॉल मी बे की कहानी क्या है (Call Me Bae Story In Hindi)-

अनन्या पांडे की फिल्म कॉल मी बे (Call Me Bae Movie) की कहानी अनन्या पांडे के ईर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आएगी। अनन्या को बे कहकर इस फिल्म में पुकारा जाएगा। बे को पता चलता है कि उसकी सबसे कीमती संपत्ति उसकी स्ट्रीट स्मार्टनेस और स्टाइल है। जिसके बाद वह मुंबई न्यूजरूम में घूमती है। फिल्म की पूरी कहानी जानने के लिए आपको 6 सिंतबर तक का इंतजार करना होगा। 

Tags:    

Similar News