पहली बार साड़ी में नजर आई यह कोरियोग्राफर, देखकर हर कोई बोल उठा-बहुत खूब

Update: 2017-01-29 10:24 GMT

मुंबई: बॉलीवुड की जानी-मानी कोरियोग्राफर फराह खान जब भी किसी इवेंट या रियलिटी शो में नजर आती हैं, तो हमेशा गाउन या दूसरी वेस्टर्न ड्रेस में नजर आती हैं। लेकिन हाल ही एक रियल्टी शो में उन्होंने 'साड़ी' पहनकर सबको चौंका दिया। दरअसल फराह खान ने पहली बार किसी रियलिटी शो में साड़ी पहने नजर आई हैं। उनके फैंस इस लुक को देखकर उनके दीवाने हो गए हैं। लोग तो यह भी कह रहे हैं कि इंडियन टेलीविजन पर फराह खान ने पहली बार साड़ी पहनी है।

इस मौके पर फराह खान ने मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई साड़ी पहनी थी। ब्लैक कलर की साड़ी में फराह खान ने काफी खूबसूरत लग रही थी। उनके इस नए लुक को देखकर सभी हैरान रह गए। फराह खान ने कहा 'अपने 'अंदाज' को बदलने का यह बेहतरीन मौका था और साड़ी से अच्छा कोई ऑप्शन नहीं था। यह मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई साड़ी है। इसका बॉर्डर लाल है।'

आगे की स्लाइड में जानिए और क्या कहा फराह खान ने

Full View

साथ ही उन्होंने यह भी कहा 'इस मौके को ख़ास बनाने के लिए मैंने अपनी ज्वेलरी बॉक्स से पर्ल ईयरिंग भी पहनी। मैं इस टाइम के लिए काफी एक्साईटेड थी कि साड़ी में देखकर लोग मेरी क्या तारीफ करेंगे? बता दें कि फराह खान सिंगर सोनू निगम और म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक के साथ एक शो में जज के तौर पर दिखाई देंगी।

Tags:    

Similar News