...अब कनिका के सपोर्ट में आई ये कलाकार, हुई ट्रोल

कनिका कपूर के सपोर्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर भी आई थीं. उन्हें भी ट्रोलर्स ने खूब ट्रोल किया था. अब उनके सपोर्ट में एक्ट्रेस...

Update: 2020-03-22 15:15 GMT

सिंगर कनिका कपूर के कोरोना पॉजिटिव होने को लेकर कई सिलेब्स बोल चुके हैं अब एक्ट्रेस मिनी माथुर ने भी मसले पर अपनी राय दी है। वह सोशल मीडिया पर बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए जानी जाती हैं। कनिका के खिलाफ लखनऊ, बिहार समेत तीन जगह एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। इस तरह की कार्यवाही को मिनी माथुर ने गलत बताया है।

...उन्हें फंसाया जा रहा है

हाल ही में उन्होंने सिंगर कनिका कपूर को लेकर उनका बचाव करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, 'मैं कनिका कपूर को निजी तौर पर नहीं जानती लेकिन कोई जानबूझ कर अपने बच्चों और माता-पिता को मुश्किल में क्यों डालेगा? मुझे लगता है कि क्या वो गैर-जिम्मेदार थीं और उन्हें चीजों का पता नहीं था? लेकिन क्या वो आरोपी या गलत हैं? नहीं। उनके खिलाफ एफआईआर कर उन्हें फंसाया जा रहा है। थोड़ी दया दिखाओ। वो बीमार है।'

...जब ट्रोल होने लगीं

मिनी के इस ट्वीट पर ट्रोलर्स की लंबी कतार लग गई। एक यूजर ने कहा कि बॉलीवुड के लोग बिल्कुल जिम्मेदार नहीं हैं और 5 साल के बच्चे की तरह व्यवहार करते हैं। इस पर मिनी ने भी जवाब दे दिया। उन्होंने लिखा, 'बॉलीवुड के लोग, हां बिल्कुल। तुम बड़े जिम्मेदार लगते हो।'

फिर ट्रोलर्स को दिया ये जवाब

इसके बाद मिनी ने ट्रोल्स को गोबर पर भिनकने वाली मक्खी बताया। उन्होंने लिखा, 'ट्विटर ट्रोल्स गोबर पर भिनकने वाली उन मक्खियों की तरह हैं, जो एक फल के टुकड़े पर टूट पड़ने का इन्तजार करती हैं। मैं खुश हूं कि मैं कुछ कुछ समय में ट्वीट करके उनका पेट भरती हूं।'

पहले सोनम कपूर भी हुई थीं ट्रोल

बता दें कि कनिका कपूर के सपोर्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर भी आई थीं। सोनम कपूर ने कनिका के बारे में बात करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, हैलो दोस्तों, कनिका कपूर 9 तारीख को भारत वापस आई। उस समय देश में सेल्फ आइसोलेशन में कोई नहीं था, बल्कि सब होली खेल रहे थे।' सोनम का कनिका को बस इतना सपोर्ट करना भर था कि सोशल मीडिया पर उन्हें भी कनिका की तरह लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा।

कनिका से जुड़े लोग कोरोना नेगेटिव

बता दें कि रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंगर कनिका कपूर 9 मार्च को लंदन से वापस आने के बाद एयरपोर्ट पर बिना चेकअप करवाए लोगों को झांसा देकर निकल आई थीं। इसके बाद उन्होंने लखनऊ जाकर अपने घरवालों से मुलाकात की और कई पार्टियों में शामिल हुईं। उनके कोरोना पॉजिटिव होने से हर तरफ हडकंप मचा हुआ था। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद किया था। हालांकि, उनके परिवार और मुलाकात करने वाले लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

Tags:    

Similar News