Dabangg 3: इस एक्ट्रेस के साथ भी रोमांस करते नज़र आएंगे Salman Khan

Bollywood के सुल्तान यानी Salman Khan आज कल अपनी फिल्म “Dabangg 3” की शूटिंग में बिजी हैं| इस फिल्म में सलमान के साथ रज्जो यानी सोनाक्षी सिन्हा, माही गिल, अरबाज़ खान, सुदीप, टिन्नू आनंद और निकितिन धीर नज़र आयेंगे|

Update: 2019-07-16 09:17 GMT

एंटरटेनमेंट डेस्क: Bollywood के सुल्तान यानी Salman Khan आज कल अपनी फिल्म “Dabangg 3” की शूटिंग में बिजी हैं| इस फिल्म में सलमान के साथ रज्जो यानी सोनाक्षी सिन्हा, माही गिल, अरबाज़ खान, सुदीप, टिन्नू आनंद और निकितिन धीर नज़र आयेंगे| फिल्म के डायरेक्टर प्रभु देवा और प्रोड्यूसर सलमान खान, अरबाज़ खान और निखिल दिवेदी हैं| अबकी बार इस फिल्म में कुछ अलग दिखने वाला है|

Full View

यह भी पढ़ें.... Bollywood: Karan Johor की इस सुपरहिट फिल्म को मेलबर्न में दिखाया जाएगा

आपको तो पता है सलमान खान बॉलीवुड में आये दिन किसी न किसी एक्ट्रेस को लांच करते रहते हैं| सलमान अपनी फिल्म “दबंग 3” से महेश मांजरेकर की छोटी बेटी, साई को फिल्म इंडस्ट्री में लांच करेंगे| इस फिल्म में सलमान केवल अपनी वाइफ रज्जो के साथ ही नहीं बल्कि साई के साथ भी रोमांस करते दिखने वाले हैं|

Full View

फिल्म की कहानी की बात करें तो कहानी सलमान की फ्लैशबैक स्टोरी को बताएगी कि कैसे सलमान अपने टीनऐज में रोबिन हुड कॉप बने| सलमान अपने टीनऐज में साई के साथ रोमांस करते नज़र आयेंगे| इस फिल्म में सलमान के दो अलग अलग लुक देखने को मिलेंगे| फिल्म की शूटिंग मुंबई और मध्य प्रदेश में हो रही है|

Full View

यह भी पढ़ें.... Bollywood: फिल्म “झूठा कहीं का’’ का ट्रेलर, आपको कर देगा हंसने पर मजबूर

आपको बता दें सलमान खान अपनी “दबंग 3” की शूटिंग खत्म करने के बाद संजय लीला भंसाली की फिल्म “इन्शाहअल्लाह” में आलिया भट्ट के साथ दिखेंगे| उसके बाद सलमान प्रभु देवा की फिल्म “वांटेड 2” में भी नज़र आयेंगे| “दबंग 3” अगले साल अप्रैल में रिलीज़ होगी|

Full View

Full View

Full View

Full View

Tags:    

Similar News