भंसाली की फिल्म 'गंगुबाई' में एक साथ नजर आएंगे दबंग खान और देसी गर्ल

रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म में लीड रोल का किरदार प्रियंका चोपड़ा निभाएंगी। कुछ टाइम पहले 'कॉफी विद करण' शो में आई प्रियंका ने भी कहा था कि, ‘वह संजय लीला भंसाली के साथ एक फिल्म पर बात कर रही हैं’।सलमान और भंसाली की जोड़ी 7 साल बाद पर्दे पर दिखेगी। इससे पहले दोनों ने सांवरिया फिल्म में काम किया था।

Update: 2019-03-08 05:53 GMT
भंसाली की फिल्म 'गंगुबाई' में एक साथ नजर आएंगे दबंग खान और देसी गर्ल

मुंबई: कुछ समय से खबर आ रही थी कि दबंग खान, संजय लीला भंसाली के साथ काम करने वाले हैं और इस फिल्म को लेके काफी चर्चा भी चल रही है। रिपोर्ट की माने तो, भंसाली ने अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए 'गंगुबाई' नाम रजिस्टर करा लिया है। यह फिल्म गंगुबाई कोठेवाली के जीवन पर आधारित होगी। फिल्म में सलमान के साथ किंग खान भी नजर आ सकते हैं।

ये भी देखें :महिला दिवस पर राष्ट्रपति का ट्वीट

रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म में लीड रोल का किरदार प्रियंका चोपड़ा निभाएंगी। कुछ टाइम पहले 'कॉफी विद करण' शो में आई प्रियंका ने भी कहा था कि, ‘वह संजय लीला भंसाली के साथ एक फिल्म पर बात कर रही हैं’।सलमान और भंसाली की जोड़ी 7 साल बाद पर्दे पर दिखेगी। इससे पहले दोनों ने सांवरिया फिल्म में काम किया था।

'गंगुबाई' से पहले इस फिल्म का नाम 'हीरामंडी' रखने पर विचार किया गया था। इसमें प्रियंका का रोल एक लेडी डॉन का था। लेकिन भंसाली ने फिल्म का नाम 'गंगुबाई' रजिस्टर करा लिया है।

ये भी देखें :मुकेश अंबानी के बेटे अनंत बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य नियुक्त

गंगुबाई कोठेवाली को ‘मैडम ऑफ कमाठीपुरा’ के नाम से भी जाना जाता था। वह कमाठीपुरा में एक कोठा चलाती थीं और मिले पैसों के जरूरतमंद लड़कियों की मदद किया करती थीं।

फिलहाल, प्रियंका जल्द ही फिल्म ‘द स्काइ इज पिंक’ में नजर आएंगी। जिसे शोनाली बोस डायरेक्ट कर रही हैं। प्रियंका के अलावा इस फिल्म में फरहान अख्तर और जयरा वसीम अहम भूमिका में दिखेंगे। वहीं सलमान फिल्म भारत में कैटरीना के साथ नजर आएंगे।

Tags:    

Similar News