Deepika-Ranveer Baby Video: रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण का न्यू बॉर्न बेबी संग वायरल हुआ वीडियो, देखें यहां

Deepika-Ranveer Baby Video: दीपिका पादुकोण हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गईं हैं, और उनका पहला वीडियो सामने आ चुका है, आइए आपको भी दिखाते हैं।

Report :  Shivani Tiwari
Update:2024-09-15 13:41 IST

Deepika Padukone-Ranveer Singh Baby Girl Video: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर 8 सितंबर को बिटिया रानी का जन्म हुआ, इस गुड न्यूज को दीपिका और रणवीर ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर न्यूली पेरेंट्स को जमकर बधाईयां और शुभकामनाएं मिली थीं, वहीं अब दीपिका पादुकोण हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गईं हैं, और उनका पहला वीडियो सामने आ चुका है, आइए आपको भी दिखाते हैं।

हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone Discharge From Hospital)

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपने घर में बेबी गर्ल का स्वागत करने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं। बताया जा रहा है कि बेबी गर्ल के स्वागत के लिए घर में काफी तैयारियां की गई हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपने बेबी गर्ल को लेकर हॉस्पिटल से घर के लिए रवाना हो चुके हैं, दीपिका और रणवीर की गाड़ी को हॉस्पिटल के बाहर से गुजरते हुए देखा गया। इस दौरान गाड़ी में काफी प्राइवेसी भी दिखी| रणवीर और दीपिका के चेहरे पर पैरेंट्स बनने की खुशी साफ नजर आई, वहीं दीपिका पादुकोण के चेहरे पर पोस्ट प्रेग्नेंसी ग्लो देखते बन रहा है। 

दीपिका-रणवीर खुद करेंगे बेबी गर्ल की देख भाल (Deepika Padukone Ranveer Singh Baby Girl)

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेबी गर्ल को दुनिया में आए सिर्फ 8 दिन हुए हैं और अभी से ही बेबी गर्ल के बारे में ढेर सारी खबरें आने लगीं हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा यह भी कहा जा रहा है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी बेबी गर्ल के लिए नैनी नहीं रखेंगे, वे दोनों खुद अपने बच्चे की देख भाल करने वाले हैं। दीपिका पादुकोण अपनी मदरहुड जर्नी को अच्छे से एंजॉय करना चाहती हैं, इस वजह से उन्होंने लंबी छुट्टी भी ली हुई है। दीपिका अगले साल मार्च महीने तक ब्रेक पर हैं। वे इस दौरान अपना पूरा समय अपने बेबी की देंगी। साथ ही यह भी बात सामने आ रही है कि दीपिका और रणवीर अपने बेबी के लिए नो फोटो पॉलिसी फॉलो करेंगे, यानी कि फैंस को बेबी गर्ल का चेहरा देखने के लिए सालों का इंतजार करना पड़ सकता है।



 


Tags:    

Similar News