Deepika-Ranveer: दीपिका-रणवीर के बीच हुई लड़ाई? एक्ट्रेस का बर्ताव देख गुस्साए फैंस

Deepika-Ranveer: सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने पति रणवीर सिंह को इग्नोर करती दिखाई दे रही हैं! आइए आपको वीडियो दिखाते हैं।

Update: 2023-03-24 13:21 GMT
Deepika-Ranveer (Image Credit: Instagram)

Deepika-Ranveer: बॉलीवुड के मोस्ट लवेबल जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बीच कुछ ठीक नहीं है। ऐसा हम नहीं बल्कि उनके फैंस का कहना है। अब आप सोच रहे होंगे कि फैंस ऐसा क्यों रह रहे हैं? दरअसल, सोशल मीडिया पर कपल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह को इग्नोर करती दिख रही हैं।

ब्लैक आउटफिट में स्पॉट हुआ कपल

हाल ही में, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक इवेंट साथ में दिखाई दिए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में जहां दीपिका पादुकोण ने ब्लैक साड़ी पहनी थी, तो वहीं रणवीर सिंह भी ब्लैक आउटफिट में बेहद हैंडसम लग रहे थे। हालांकि, जो चीज देखने लायक थी, वह थी दीपिका पादुकोण की प्यारी सी स्माइल, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। वीडियो में दीपिका पादुकोण के पापा भी नजर आ रहे हैं।

दीपिका पादुकोण-रणवीर के बीच हुई खटपट!

वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब रणवीर, दीपिका पादुकोण का हाथ पकड़ने लगते हैं, तो दीपिका उन्हें इग्नोर करते हुए आगे चली जाती हैं। अब इस वीडियो को देख फैंस ऐसे कयास लगा रहे हैं कि दोनों के बीच खटपट चल रही है। वहीं, वीडियो को देख कुछ लोग दीपिका पर गुस्सा भी हो रहे हैं। उनका कहना है कि दीपिका को रणवीर के प्यार की कदर नहीं है।

पिछले साल भी आई थी अलग होने की अफवाह

हालांकि, यह कोई पहली बार नहीं है, जब नेटिजंस दोनों के बीच खटपट के कयास लगा रहे हों। इससे पहले, साल 2022 में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बीच खटपट की अफवाहें उड़ी थीं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक ट्वीट कर ये दावा किया गया था कि दोनों के बीच सब ठीक नहीं चल रहा और दोनों की शादी में दरार आ गई है। हालांकि, इस तरह की खबरें उड़ते ज्यादा देर नहीं हुई थी कि दीपिका और रणवीर ने सोशल मीडिया पर एक रोमांटिक पोस्ट शेयर कर इन अफवाहों को दूर कर दिया था।

खैर, हम तो यही चाहेंगे कि बॉलीवुड की इस मोस्ट फेवरेट जोड़ी के बीच कभी खटपट ना हो। फिलहाल, आपके इस वीडियो पर क्या विचार हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Tags:    

Similar News