जल्द ही बनने वाली है दीपिका पादुकोण मां, बेबी बंप छुपाती हुई आई नजर, देखें यहां

Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) आए दिन सुर्खियों में रहती हैं।

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-07-10 13:37 GMT

दीपिका पादुकोण  ( फोटो सोशल मीडिया)

Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। दीपिका के एक्टिंग के लोग दिवाने हैं। लेकिन इन दिनों दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंट होने की खबरें सुर्खियो में है। जी हां आपने सही सुना। क्या है पूरी खबर आइए जानते हैं। बात दें कि वैसे तो दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अपने फैंस के साथ हमेशा सोशल मीडिया से जुड़ी रहती हैं।

दीपिका पादुकोण के इंस्टाग्राम पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। अभी कुछ दिन पहले ही दीपिका ने अपने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमे वह कच्चे आम खाती हुई नजर आई। जिससे लोग यह कयास लगा रहे हैं कि वह प्रेग्नेंट तो नहीं है। लेकिन इस बीच दीपिका फिल्ममेकर संजय लाली भंसाली के ऑफिस के बाहर स्पॉट हुईं है। इस दौरान दीपिका ने रेड कलर की ओवरसाइज्ड स्वेटर और ब्लू डेनिम पहन रहखी है। इस ड्रेस में वह अपनी बेबी बंप छुपाती हुई नजर आ रही है।

यूजर्स ने पूछ रहे सवाल

आपको बात दें कि जैसी ही दीपिका पादुकोण का ओवरसाइज्ड स्वेटर और ब्लू डेनिम वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यूजर्स उनसे प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल पूछने लगे। उनके चाहने वाले लोग इस खुशखबरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन बात यह है कि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि वह प्रेग्नेट है या नहीं। इस बीच एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट में लिखा है 'बेबी बंप छुपाने के लिए तो उन्होंने लूज कपड़े नहीं पहने?' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप प्रेग्नेंट तो नहीं हैं'।  जबकि एक ने लिखा है कि कितने महीने हुए। आपको बताते चलें कि दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह ने साल 2018 में शादी के बंधन में बंध गए। इनकी शादी को 3 साल पूरी हो गए हैं। उन दिनों दीपिका और रणवीर की शादी काफी सुर्खियों में रहा।

Tags:    

Similar News